File Photo 
जलगांव

लाश बरामद करने में नाकाम साबित हुई पुलिस, लापता व्यक्ति की हत्या का LCB ने किया खुलासा

मनोज पांडे

जलगांव: जामनेर तहसील के जांभुळ गांव के लापता व्यक्ति की हत्या का पर्दाफाश स्थानीय अपराध जांच शाखा (एलसीबी) ने मामले की गहन जांच कर किया है। मृतक व्यक्ति के एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है और पता चला है कि उसने हत्या का अपराध कबूल कर लिया है। उधर, मृतक का शव अभी तक नहीं मिल सका है। इस बीच, संदिग्ध आरोपी ने पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और कुल्हाड़ी बरामद कर दिया है। और उसके कपड़े, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी मिले हैं। किंतु लाश बरामद करने में पुलिस नाकाम  साबित रही है।पुलिस की जांच जारी है। इस संबंध में पहुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मृतक व्यक्ति के एक दोस्त को हिरासत में लिया

मृतक का नाम कैलास विठोबा वडाले (49) है जो जांभुळ जिला जामनेर में रहता था। वो कृषि कार्य करके अपनी आजीविका कमाता था। उसके 2 बच्चे हैं, इस बीच 13 मई को उसके बड़े बेटे अविनाश वडाले ने दोपहर 3 बजे के बाद पिता के लापता होने की शिकायत पहुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। कैलास वडाले के परिवार ने पहुर पुलिस को संदिग्ध के रूप में उसके दोस्त रमेश मोरे का नाम दिया था लेकिन परिवार का आरोप है कि पहूर पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ दिन पहले, कैलास वडाले के परिवार ने यह देखकर कि पहूर पुलिस उनके लापता पिता की तलाश नहीं कर रही है, पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने एलसीबी को मामले की जांच करने के लिए कहा था।

 20 हजार रुपये दिये थे उधारी 

एलसीबी ने दो दिन के अंदर लापता व्यक्ति का पता लगा लिया। उसके दोस्त रमेश मोरे (54), वडाली, जामनेर निवासी, पेशा - ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया। उसकी गहन जांच की गई। इसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। घटनास्थल पर मृतक के कपड़े, मोबाइल फोन और अन्य सामान तो मिला लेकिन शव नहीं मिला। जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए पत्थर और कुल्हाड़ी पुलिस को दे दिए। अब एलसीबी के सामने शव ढूंढना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक कैलास वडाले ने संदिग्ध आरोपी रमेश मोरे को 20 हजार रुपये दिये थे। पैसे वापस मांगने से नाराज होकर रमेश मोरे ने उसकी हत्या कर दी होगी ऐसा माना जा रहा है। इस बीच, कैलास वडाले के बेटे अविनाश की शिकायत पर पहुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस इंस्पेक्टर प्रताप इंगले कर रहे हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद