सोना-चांदी का भाव (डिजाइन फोटो) 
जलगांव

जलगांव में महंगा हुआ सोना-चांदी, इतिहास में पहली बार इतना उछला भाव, GST देख हो जाएंगे हैरान

Jalgaon Gold and Silver Rate: जलगांव जिले में सोना-चांदी के भाव ने बड़ी उछाल भरी। सर्राफा बाजार के इतिहास में पहली बार भाव में इतना बड़ा उछाल देखने को मिला है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

प्रिया जैस

Gold-Silver Rate in Jalgaon: देश भर में सोने और चांदी के भाव आसमान छू रहे है। ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का भी हुआ है। राज्य में सोना-चांदी के रेट बढ़ने से शादी वाले घरों में आर्थिक बोझ बढ़ने वाला है। महाराष्ट्र के जलगांव के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। पिछले 24 घंटों के भीतर सोना 2,000 रुपए और चांदी 4,000 रुपए तक महंगी हो गई।

इस बढ़ोतरी के साथ ही सोना और चांदी दोनों ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं और कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। बाजार सूत्रों के अनुसार, बिना जीएसटी के सोने का रेट 1,03,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 1,20,000 रुपए प्रति किलो को पार कर गया है।

जीएसटी के साथ इतना भाव

वहीं, जीएसटी जोड़ने के बाद सोने की कीमत 1,06,600 रुपए और चांदी की कीमत 1,24,000 रुपए तक पहुंच चुकी है। एक अनुभवी सर्राफा व्यापारी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "आज जो भाव हैं, वो जलगांव सर्राफा बाजार के इतिहास में पहली बार देखे गए हैं। जीएसटी के साथ सोना 1 लाख 6 हजार 600 रुपए के आस-पास और चांदी 1 लाख 24 हजार रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।"

कीमतों में इस बड़ी उछाल के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। व्यापारी के अनुसार, सबसे बड़ा कारण है रूस-यूक्रेन के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव। इसके अलावा, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक, जिसमें ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई गई है, इन सभी ने निवेशकों का ध्यान सोने-चांदी की ओर खींचा है।

सोने में बढ़ा निवेश

व्यापारी ने यह भी कहा, "आज के दौर में सोने में निवेश तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि बहुत ही कम समय में सोने के दाम में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।" पिछले पांच वर्षों में सोने के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। इसके बावजूद भारत में हर भाव पर लोग सोना खरीदने के लिए तैयार रहते हैं।

येलो मेटल के लिए जाना जाता है जलगांव

बता दें, भारत में जलगांव का बाजार येलो मेटल के लिए खासा प्रसिद्ध है। जलगांव पूरे महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के खरीदारों को आकर्षित करता है। खासकर शादी और त्योहारों के सीजन के दौरान यहां के आभूषण अपनी बारीक नक्काशी, हीरे की शुद्धता और सोने की गुणवत्ता के कारण बहुत लोकप्रिय हैं। वैसे देश का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार मुंबई का झावेरी बाजार माना जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला