स्टेडियम में जलस्रोत की प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- AI
जलगांव

जलगांव के हिस्से का पानी खेल संकुल को क्यों? विधायक सुरेश भोले की अलग पाइपलाइन बनाने की मांग

Jalgaon Water Supply: जलगांव के प्रस्तावित खेल संकुल को शहर की वाघूर बांध जलवाहिनी से पानी देने का विरोध शुरू हो गया है। विधायक सुरेश भोले ने स्वतंत्र जलव्यवस्था की मांग को लेकर पत्र लिखा।

प्रमोद यादव

Waghur Dam Pipeline: जलगांव शहर की बढ़ती आबादी, प्रस्तावित सीमा विस्तार और आने वाले वर्षों में बढ़ने वाली जल आवश्यकता को देखते हुए जलगांव के पेयजल भंडार पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाना चाहिए।

शहर के समीप प्रस्तावित खेल परिसर और स्टेडियम के लिए अलग जलस्रोत अथवा स्वतंत्र जलापूर्ति योजना तैयार की जाए, यह मांग विधायक सुरेश दामु भोले (राजूमामा) ने राज्य सरकार से की है।

विधायक विधायक सुरेश दामु भोले (राजूमामा) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद सुनेत्रा पवार, जलापूर्ति मंत्री एवं पालकमंत्री गुलाबराव पाटील, जिलाधिकारी रोहन गहुगे तथा मनपा आयुक्त आदित्य जीवने को पत्र भेजकर इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शहर के समीप प्रस्तावित नवीन खेल संकुल को वाघूर बांध की उसी जलवाहिनी से पानी देने का प्रस्ताव सामने आया है, जिससे वर्तमान में जलगांव शहर को पेयजल आपूर्ति की जाती है।

सुरेश भोले, CM , DCM समेत कई अधिकारियों को भेजा पत्र

इस पर चिता जताते हुए विधायक सुरेश दामु भोले (राजूमामा) ने कहा कि शहर की पेयजल व्यवस्था पहले से ही कई चुनौतियों से गुजर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर की सीमा बढ़ने के साथ नए क्षेत्रों, आवासीय कॉलोनियों, जिला अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और उद्योगों की पानी की माग भी बढ़ेगी। ऐसे में शहर के मौजूदा जलस्रोतों पर अतिरिक्त भार डालना उचित नहीं होगा।

विकास का विरोध नहीं, पेयजल अधिकारों से समझौता नहीं

विधायक सुरेश दामु भोले (राजूमामा) ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन नागरिकों के पेयजल अधिकारों से समझौता नहीं किया जा सकता।

बड़े खेल परिसर और स्टेडियम के लिए आवश्यक पानी को देखते हुए सरकार को स्वतंत्र जल आरक्षण, अलग पाइपलाइन अथवा वैकल्पिक जलस्रोत की तकनीकी जांच कर दीर्घकालीन योजना तैयार करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जलगांव जिले के वर्तमान जलस्रोतों की सुरक्षा के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समग्र जल नियोजन जरूरी है। शहर के हिस्से के पानी पर अतिरिक्त भार डालने के बजाय खेल संकुल के लिए स्वतंत्र जलव्यवस्था तैयार करना स्थायी समाधान हो सकता है।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर