Jalgaon Police Bribery Video Viral( Source: Social Media ) 
जलगांव

जलगांव में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिसकर्मी पर हफ्ता वसूली के आरोप; पुलिसकर्मी निलंबित

Jalgaon Sand Mafia: जलगांव में रेत माफिया से कथित हफ्ता वसूली करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। एसपी ने हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

अंकिता पटेल

Jalgaon Police Bribery Video Viral: जलगांव जिले में अवैध कारोबार किस कदर बेखौफ चल रहा है, इसकी बानगी एक वायरल वीडियो ने उजागर कर दी है। रेत माफिया से कथित 'हफ्ता वसूली' करते पुलिसकर्मी का विडीयो सामने आने के बाद पुलिस महकमे की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी रामेश्वर रेड्डी ने हेड कॉन्स्टेबल रामकृष्ण इंगले को निलंबित तो कर दिया, लेकिन सवाल ये है कि क्या इतनी कार्रवाई काफी है। किस वरिष्ठ अधिकारी के इशारे पर वसूली की जा रही थी। संदिग्ध पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन सीडीआर की जांच कराई जाए।

सिस्टम पर खड़े हुए सवाल

यह मामला केवल एक कर्मचारी की गलती मानकर खत्म करना आसान है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या जिले में अवैध रेत कारोबार बिना किसी बड़े संरक्षण के राभव है? शहर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से रेत तस्करी, अवैध धंधे और' कलेक्शन सिस्टम' की चर्चा रही है।

हिस्सेदारी को लेकर विवाद के बाद वीडियो वायरल !

सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो पुलिस विभाग के अंदर ही 'हिस्सेदारी के विवाद के कारण सामने आया। यानी खेल पहले से चल रहा था, बस इस बार पर्दा उठ गया।

एसपी रामेश्वर रेड्डी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन किया, लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें पूरे नेटवर्क की जाव करानी चाहिए? क्या केवल एक निलंबन से अवैध धंधों पर लगाम लगेगी? घटना के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो कानून व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए?

4 से 5 हजार रुपये में हो रही डील

  • वायरल वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल इंगले रेत तस्कर से खुलेआम मासिक वसूली तय करते दिख रहे है।
  • बातचीत में 5 हजार से 4 हजार रुपए पर 'डील' फाइनल होती नजर आती है।
  • इतना ही नहीं, अवैध खनन जारी रखने की खुली छूट देने की बात भी सामने आई है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी