जलगांव

जलगांव जामोद में चोरों का तांडव; एक ही रात में दो घरों के ताले टूटे, नकदी और गहनों सहित 65 हजार की चोरी

Jalgaon Jamod Crime News: जलगांव जामोद के द्वारकानगर और पाटिल नगर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर 65,500 रुपये के गहने व नकदी साफ कर दी। नागरिकों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

रूपम सिंह

Jalgaon Jamod Theft Case News: जलगांव जामोद शहर के द्वारकानगर और पाटिल नगर इलाकों में एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं से नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात चोरों ने 16 अप्रैल की रात से 17 अप्रैल की सुबह के बीच घरों के ताले तोड़कर करीब 65,500 रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।

द्वारकानगर निवासी सुनील प्रभाकर हागे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी से 59,500 रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी गए सामान में 10 ग्राम सोने की चेन, 5 ग्राम के टोप्स, चांदी के गहने, चांदी के सिक्के और 7,000 रुपये नकद शामिल हैं।

वहीं, पाटिल नगर निवासी भूषण महाले के घर में भी सेंधमारी कर चोरों ने दो सोने की अंगूठियां चुरा लीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग तेज

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रामनगर, वाडी खुर्द, द्वारकानगर और मुंदडा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पाटिल नगर के नागरिकों में आक्रोश है। नागरिकों का आरोप है कि नियमित पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज