Jalgaon Municipal Sanitation Action ( Source: Social Media ) 
जलगांव

जलगांव: गोलाणी मार्केट की गंदगी पर निगम का बड़ा एक्शन, महापौर दीपमाला काले खुद झाड़ू लेकर उतरीं मैदान में

Jalgaon Cleanliness Drive: जलगांव के गोलाणी मार्केट में गंदगी के ढेर पर नगर निगम ने बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया। महापौर दीपमाला काले खुद झाड़ू लेकर उतरीं, एक दिन में 22 टन कचरा हटाया गया।

अंकिता पटेल

Jalgaon Municipal Sanitation Action: जलगांव शहर के सबसे व्यस्त गोलाणी मार्केट में गंदगी के ढेर पर आखिरकार नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया। रविवार को महापौर दीपमाला काले खुद झाडू लेकर मैदान में उतरी और पूरे इलाके में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्रवाई इतनी व्यापक रही कि एक ही दिन में 22 टन कचरा एकत्रित किया गया है

नागरिक लगातार कर रहे थे शिकायत

मार्केट क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी और कचरे की समस्या बनी हुई थी। नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद निगम ने यह अभियान शुरू किया, बताया गया कि कुछ दुकानदारों के कोर्ट केस के कारण सफाई कार्य पहले अटका हुआ था।

अभियान के तहत 453 बीवीजी कर्मचारियों की टीम ने 5 ट्रैक्टर, 3 पिकअप और 1 डंपर की मदद से पूरे इलाके की सफाई की। सड़कों, नालियों और दुकानों के सामने जमा कचरे को हटाया गया।

महापौर दीपमाला काले ने साफ कहा कि सफाई सिर्फ नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, हर नागरिक की भी है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि आगे दुकान के बाहर कचरा मिला तो कार्रवाई तय है।

प्लास्टिक थैलियां इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले फल विक्रेताओं पर मौके पर कार्रवाई की गई, उनकी प्लास्टिक थैलियां जब्त कर ली गई और उन्हें कपड़े या बायोडिग्रेडेबल बैग इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।

महापौर ने सड़क पर कचरा फेकने वाले कुछ विक्रेताओं को मौके पर ही कचरा उठाने के लिए मजबूर किया। इससे इलाके में साफ संदेश गया कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

नगर निगम ने संकेत दिए हैं कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, स्थानीय व्यापारी और नागरिक भी इसमें शामिल हुए।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक