Jalgaon Encroachment Eemoval Drive ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जलगांव

जलगांव में अतिक्रमण हटाने के बाद ट्रैफिक समस्या, टावर चौक-नेहरू चौक मार्ग पर जाम की बढ़ी परेशानी

Jalgaon Traffic Congestion Issue: जलगांव में अतिक्रमण हटाने के बाद सड़कें तो खाली हुईं, लेकिन अब कारों और रिक्शा के अनौपचारिक स्टैंड बनने से ट्रैफिक व्यवस्था फिर बिगड़ने लगी है।

अंकिता पटेल

Jalgaon Encroachment Removal Drive: जलगांव शहर में इन दिनों नगर निगम सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जोर-शोर से कर रहा है। कई जगहों से ठेले और अस्थायी दुकानों को हटाकर सड़कें खाली भी कराई गई, लेकिन अब एक नई और गंभीर समस्या सामने आ गई है।

अतिक्रमण मुक्त हुई जगहों पर अब कारों और रिक्शा के अनौपचारिक 'स्टैंड' बन गए हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था फिर से चरमरा रही है। शहर के टावर चौक से नेहरू चौक तक का मार्ग इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है, यहां खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपनी कारें पार्किंग के बजाय सीधे सड़क पर खड़ी कर देते हैं।

पहले से तंग सड़कों पर खड़ी इन गाड़ियों के कारण आधा रास्ता ही बचता है। इसके चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और छोटे-मोटे हादसे होना आम बात हो गई है। टावर चौक, चित्रा चौक, कप्तीस भवन और दाणाबाजार जैसे इलाकों में रिक्शा चालकों ने बीच सड़क को ही अपना स्टैंड बना लिया है।

हादसे और विवाद

रविवार को नटवर टॉकीज चौक में इसी अव्यवस्था के कारण बस और कार के बीच टक्कर हो गई, विवाद इतना बढ़ा कि कार चालक ने करीब एक घंटे तक बस को बीच सड़क पर रोककर रखा, जिससे लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझाया जा सका

हमने शहर में वाहन पार्किंग लिए 'पे एंड पार्क' की व्यवस्था की है, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। अतिक्रमण केवल टेलों का नहीं, बल्कि अवैध पार्किंग का भी है। जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर इन अवैध स्टैंड़ और सड़क पर खड़ी गाड़ियों के खिलाफ 'टोइंग' की कार्रवाई शुरू की जाएगी,

-जलगांव, मनपा प्रशासन

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा