वोट डालते गिरीश महाजन व अन्य (फोटो नवभारत)
जलगांव

जलगांव बैंक चुनाव में वोटों का सैलाब: 97.06% मतदान, रक्षा खडसे Vs चंद्रकांत पाटील की जंग पर पूरे जिले की नजर

Jalgaon Cooperative Bank Election: जलगांव जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में 97.06% मतदान हुआ। 13 केंद्रों पर शत-प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। सोमवार सुबह 9 बजे मतगणना होगी।

वाहिद काकर, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • कुल 2,921 मतदाताओं में से 2,835 ने मतदान किया।

  • मतदान का कुल प्रतिशत 97.06 दर्ज किया गया।

  • 30 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की व्यवस्था की गई थी।

  • महायुति के 12 संचालक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

  • शेष 9 संचालक पदों के लिए मुकाबला हुआ।

District Cooperative Bank Election Record Voting: जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की सत्ता के लिए रविवार को ऐसा मतदान हुआ, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। 30 केंद्रों पर 2921 में से 2835 मतदाताओं ने वोट डालकर 97.06 प्रतिशत का रिकॉर्ड बना दिया। 13 केंद्रों पर तो 100 प्रतिशत मतदान हुआ, एक भी वोट नहीं छूटा।

यह चुनाव सिर्फ बैंक के 9 संचालकों का नहीं, जिले की सियासी प्रतिष्ठा का था। महायुति का सहकार पैनल आमने-सामने था किसान पैनल से। महायुति के 12 संचालक पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे, लेकिन 9 सीटों पर महायुति के भीतर ही घमासान छिड़ गया।

दो सीटों पर सबसे बड़ी जंग

मुक्ताईनगर में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे के सामने विधायक चंद्रकांत पाटील की शिवसेना ने देवयानी देशमुख को उतारा है। चालीसगांव में विधायक मंगेश चव्हाण के खिलाफ शिवसेना के नारायण पाटील और विजय पाटील ताल ठोक रहे हैं। इन दो सीटों का नतीजा ही बताएगा कि जिले में असली बॉस कौन है।

वोटिंग का हर केंद्र हाउसफुल

जलगांव जिला, भुसावल, यावल, रावेर, बोदवड, जामनेर, पाचोरा, भड़गांव, चालीसगांव, धरणगांव, एरंडोल के 13 केंद्रों पर 100% वोटिंग हुई। जामनेर अन्य में 99.22%, पाचोरा अन्य में 98.28% मतदान दर्ज हुआ। 314 मतदाताओं वाले सबसे बड़े केंद्र जलगांव अन्य में भी 93.95% वोट पड़े।

अब सोमवार सुबह 9 बजे से महाबल रोड के सैनिक कल्याण हॉल में मतगणना होगी। ऊंची वोटिंग ने उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सोमवार को साफ होगा कि बैंक की तिजोरी की चाबी किसके हाथ में जाएगी।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: मुंबई पहुंचे राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेता

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ