जलगांव भाजपा कार्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम (सोर्स: नवभारत)
जलगांव

संविधान दिवस मनाने पहुंचे भाजपा नेता, फ्रेम पर हार चढ़ाने से घिरे सवालों में; तस्वीरें वायरल

Jalgaon BJP Constitution Day Controversy: जलगांव में संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय में संविधान की फ्रेम पर हार चढ़ाने का मामला सामने आया।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • जलगांव भाजपा कार्यालय में संविधान की फ्रेम पर चढ़ाया हार।

  • संविधान दिवस कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने पर विवाद शुरू।

  • सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ आयोजन।

  • आयोजन की पद्धति पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सवाल उठे।

BJP Constitution Day Programme Controversy: संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उसके मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया जाता है, लेकिन जलगांव में भाजपा के आयोजन की तस्वीरों ने इसी संदेश पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में संविधान की फ्रेम पर ही हार चढ़ा दिया गया। इस दृश्य के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई।

सवाल उठ रहा है कि संविधान दिवस मनाने वाले जिम्मेदारों को क्या इस दिन के मूल उद्देश्य और आयोजन की पद्धति की जानकारी नहीं थी? संविधान किसी व्यक्ति की प्रतिमा नहीं, बल्कि देश का सर्वोच्च विधिक दस्तावेज है। ऐसे में उसे फ्रेम में रखकर हार चढ़ाने की रस्म अपनाने के बजाय प्रस्तावना का वाचन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करना अपेक्षित था।

जलगांव भाजपा कार्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में किसने नहीं उठाया सवाल

इस मामले को लेकर इसलिए भी सवाल गहरे हो गए हैं, क्योंकि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक-सांसद के साथ भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष दीपक सूर्यवंशी और मनपा स्थायी समिति सभापति डॉ. चंद्रशेखर पाटील की मौजूदगी का उल्लेख है।

मनपा पार्षद अरविंद देशमुख का संदर्भ भी सामने आया है। इतने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन की इस पद्धति पर किसी ने आपत्ति क्यों नहीं जताई? क्या कार्यक्रम की तैयारी से पहले किसी स्तर पर दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की जरूरत नहीं समझी गई?

जानकारी नहीं थी तो पूछ लेना चाहिए था

सांसद स्मिता वाघ, विधायक सुरेश भोले,नगरसेवक अरविंद देशमुख, जाकिर खान, नितिन सपके तथा कार्यकर्ता राहुल पाटील और अतुल बारी समेत अन्य लोगों लोगो की तस्वीर फ़ोटो वायरल होने से कड़ा ऐतराज जताया है। लोगो का कहना है कि संविधान दिवस मनाने की सही पद्धति की जानकारी नहीं थी तो किसी जानकार से मार्गदर्शन लेना चाहिए था। संविधान दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के संकल्प को दोहराने का अवसर है। ऐसे दिन आयोजन की गंभीरता और उसके संदेश पर विशेष ध्यान देना जरूरी था।

इस घटना ने भारतीय जनता पार्टी के आयोजन और जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका पर बहस छेड़ दी है। विरोध करने वालों ने पूछा है कि संविधान दिवस के कार्यक्रम में यह तरीका किसकी सलाह पर अपनाया गया जबकि संविधान दिवस मानने के दिशा-निर्देश तय है। इस तरह की कोताही कैसे हुई।इस पर बहस छिड़ी हुई हैं।

- नवभारत लाइव के लिए जलगांव से वाहिद काकर की रिपोर्ट

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट