गिरीश महाजन और एकनाथ खडसे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
जलगांव

पहले जीतकर दिखाओ, फिर बात करना, गिरीश महाजन का एकनाथ खडसे को खुला चैलेंज

Jalgaon News: जलगांव के पालक मंत्री गिरीश महाजन ने विपक्ष पर तंज कसते हुए शरद पवार गुट के एकनाथ खडसे को चैलेंज किया है। महाजन ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जीतकर दिखाए फिर बात करे।

प्रिया जैस

जलगांव: भाजपा नेता और मंत्री गिरीश महाजन ने राष्ट्रवादी (एसपी) के नेता एकनाथ खडसे को चुनौती देते हुए कहा है कि वे अपने मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में कम से कम सात लोगों को जीताकर ग्राम पंचायत अपने नियंत्रण में लें। गिरीश महाजन ने कहा, मंत्री कौन होगा, पालक मंत्री कौन होगा, हम कौन-से विभाग में रहेंगे ये हम तय कर लेंगे। पहले वे (खडसे) साधारण ग्राम पंचायत या कोई नगरपालिका जीतकर दिखाएं, फिर हमसे बात करें।

यह बयान खडसे द्वारा जलगांव में की गई टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग पालक मंत्री बनने के लिए लाचार हो गए हैं, जबकि यह पद आत्मसम्मान के साथ मिलना चाहिए। खडसे की इस टिप्पणी को गिरीश महाजन पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

मेरी चिंता मत करो - महाजन

इसके जवाब में गिरीश महाजन ने कहा, मेरी चिंता मत करो, मैं अपनी जगह पर ठीक हूं। लेकिन तुम्हारी हालत क्या हो गई है? दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हो। अपने गांव की ग्राम पंचायत और बोदवड की नगरपालिका भी तुम्हारे पास नहीं है। महाजन ने शिवसेना और कांग्रेस के गठबंधन पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "हम शुरू से शिवसेना के साथ थे और आज भी हैं, लेकिन हम असली शिवसेना के साथ हैं। जो लोग कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं, उनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं। संजय राउत की किताब में उद्धृत उद्धरणों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, मैंने किताब नहीं पढ़ी, लेकिन राउत को कोई गंभीरता से नहीं लेता। सुबह होते ही उनका भोंपू शुरू हो जाता है।

खडसे-राउत पर कसा तंज

महाजन ने कहा जब पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति थी, पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा था, तब राउत कह रहे थे कि मोदी और अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि हमें आतंकवादियों से लड़ना है या इन जैसे लोगों से। इस तरह महाजन ने एकनाथ खडसे और संजय राउत, दोनों पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा की स्थिति को मजबूत बताया।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा