पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

Pralhad Joshi on Paper Leak: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेपर लीक को रोग बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इसे रोकने के लिए सावधानी बरत रही हैं।
pralhad joshi on cjp and paper leak
प्रह्लाद जोशीसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेपर लीक को रोग बताया।

  • बिहार में पेपर लीक को रोकने के लिए सम्राट सरकार बड़े कदम उठा रही है।

  • दिल्ली में अराजकता फैलाने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है।

Bihar Education Department: पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान सामने आया है। प्रह्लाद जोशी ने पेपर लीक को एक रोग बताया और कहा कि सभी सरकारें इन घटनाओं को रोकने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार पेपर लीकग रोकने के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है।

पटना में चिराग पासवान के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "मैंने ठीक से नहीं देखा कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि किसी भी कीमत पर पेपर लीक नहीं होने चाहिए। इसके लिए जो भी इंतजाम जरूरी हैं, बिहार सरकार वे कर रही है।"

पेपर लीक एक रोग बन गया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, "आज मुख्यमंत्री, उच्च और प्राथमिक शिक्षा से जुड़े दोनों मंत्री और अधिकारी शिक्षा विभाग की समीक्षा के लिए मौजूद थे। कुल मिलाकर, बिहार में बहुत अच्छे बदलाव हो रहे हैं, जिनमें शिक्षा विभाग भी शामिल है। पेपर लीक एक रोग बन गया है, लेकिन केंद्र और राज्य दोनों सरकारें सावधानी बरत रही हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।"

pralhad joshi on cjp and paper leak
आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

फंड जारी कर रही बिहार सरकार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार के मुख्यमंत्री के साथ अपनी बैठक के बाद कहा बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव नजर आ रहे है। सम्राट चौधरी शिक्षा विभाग में बहुत तेजी से फैसले ले रहे हैं और फंड भी जारी कर रहे हैं। नतीजों के आने में समय लगता है।

सीजेपी प्रोटेस्ट पर भी बोले प्रह्लाद जोशी

दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "दिल्ली में अराजकता फैलाने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। अगर CJP राजनीति करना चाहती है, तो उन्हें एक राजनीतिक पार्टी बनानी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और चुनाव आयोग के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। यह हमारी संस्कृति भी नहीं है।"

pralhad joshi on cjp and paper leak
CJP Protest: दिल्ली में मेट्रो के 45 स्टेशन और कनॉट प्लेस बाजार बंद, नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अभियान शुरू करने से पहले, कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाई थी। NEET पेपर लीक से जुड़े 13 छात्रों की आत्महत्याओं के लिए जवाबदेही तय करने के मकसद से, पार्टी ने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन इतना तेज हो गया कि आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उनके इस्तीफे के बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार प्रह्लाद जोशी को सौंप दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com