नासिक मनपा, अतिक्रमण हटाओ अभियान, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

नासिक में गंगापुर रोड से मुंबई नाका तक मनपा का बड़ा एक्शन, सड़कों से हटे अवैध बैनर और अतिक्रमण

Nashik Municipal Corporation: नासिक में मनपा ने अवैध बैनर, अतिक्रमण और यातायात में बाधा बनने वाले शेड-ठेलों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कई प्रमुख सड़कों से होर्डिंग्स और झंडे हटाए गए।

अंकिता पटेल

Nashik Illegal Banners: नासिक शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर यातायात में बाधा बनने वाले अवैध बैनर, अतिक्रमण कर बनाए गए शेड और ठेलों के खिलाफ मनपा के अतिक्रमण उन्मूलन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद गंगापुर रोड, सातपुर से लेकर सीधे पंचवटी और मुंबई नाका परिसर की सड़कों ने राहत की सांस ली है।

गंगापुर रोड, सातपुर और अशोकनगर परिसर में कई दिशा-सूचक बोडों और सड़कों पर अनाधिकृत बैनर लगाए जाने के कारण वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था। मनपा आयुक्त मनीषा खत्री और अतिक्रमण विभाग की उपायुक्त सुवर्णा दखणे के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया गया।

प्रभारी विभागीय अधिकारी चंदन घुगे के मार्गदर्शन में तानाजी निगल, विनायक जाधव, भगवान सूर्यवंशी, सुमेश दिवे, प्रमोद आव्हाले, संजय साळुंखे, श्रीराम शिंदे और एनडीएस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की, परिसर से कुल 20 राजनीतिक होर्डिंग्स, 151 झंडे और 15 व्यावसायिक विज्ञापन होर्डिंग्स हटाए।

हटाए गए अवैध टीन शेड के साथ होर्डिंग और बैनर

इसी के साथ, पंचवटी के व्यस्त निमानी परिसर और मुंबई नाका में सड़क पर ही अतिक्रमण कर बनाए गए टीन शेड और ठेलों के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग रहा था। मनपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने इस क्षेत्र में भी तत्परता दिखाते हुए इन सभी अवरोधी को पूरी तरह हटा दिया है। शहर में चाहर से आने वाले लोगों और लोकल ड्राइवरों की आसानी के लिए डायरेक्शन आर्च बनाए गए हैं। लेकिन पॉलिटिकल नेताओं और एडवरटाइजर्स ने इन आर्च पर रुकावटे याही कर दी थीं, एक्शन के दौरान 151 झंडे और 20 पॉलिटिकल बैनर हटाए गए।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल