वीडियो बनाकर NEET छात्र ने की आत्महत्या(Image- Social Media) 
हिंगोली

मां मुझे माफ करना...वीडियो बनाकर NEET छात्र ने की आत्महत्या, कहा- अगले जन्म में फिर तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा

NEET Student Suicide: महाराष्ट्र के हिंगोली में 18 साल के NEET परीक्षार्थी सुशील धागे ने कुएं में कूदकर सुसाइड किया। आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्र ने वीडियो बनाकर मां से माफी मांगी।

अर्पित शुक्ला

Hingoli NEET Student Suicide Case: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 18 साल के NEET परीक्षार्थी ने कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने से ठीक पहले छात्र ने अपने मोबाइल पर 33 सेकंड का एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें वो हाथ जोड़कर अपनी मां से माफी मांगते हुए सुना जा सकता है।

आत्महत्या करने वाले छात्र का नाम सुशील धागे था। सुशील ने 21 जून को NEET (UG) 2026 का पेपर दिया था। इससे पहले पेपर लीक होने के आरोपों के बीच 3 मई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

NEET परीक्षा को लेकर था तनाव

यह मामला हिंगोली शहर के अष्टविनायक नगर से आया है। सुशील पढ़ने में बहुत होनहार था और उसने 10वीं कक्षा में 92 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे और इसके बाद वो NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि NEET की परीक्षा कठिन लगने की वजह से वह तनाव में था। मंगलवार शाम से लापता सुशील का शव बुधवार को कुएं से बरामद किया गया।

कुएं में मिली सुशील की लाश

बता दें कि सुशील के पिता विलास धागे की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद, धागे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब बेटे ने भी सुसाइड कर लिया है। सुशील का आखुरी वीडियो देखने के बाद परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया। बुधवार सुबह 10 बजे परिवार को जानकारी मिली कि सुशील की बॉडी अष्टविनायक नगर के एक कुएं में मिली है। मृतक की मां शीतल धागे का कहना है कि उसने NEET एग्जाम के स्ट्रेस की वजह से सुसाइड किया।

यह भी पढ़ें-

इस बार पेपर पहले से था मुश्किल

3 मई को हुए नीट पेपर के लीक होने के कारण NTA ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून (रविवार) को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। इस नीट रि एग्जाम में करीब 20 लाख से अधिक बच्चों ने पेपर दिया था। कई बच्चों का कहना है कि पिछली बारी से इस बार पेपर थोड़ा मुश्किल आया था। इसी वजह से सुशील तनाव में था और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें