धान खरीदी केंद्र (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

बोनस नहीं मिलने से किसानों पर आर्थिक संकट, खरीफ के साथ रबी के पैसों का इंतजार

Farmers Bonus Dues: विदर्भ के भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरोली व चंद्रपुर जिलों के किसानों को धान बिक्री का बोनस और बकाया 6–8 माह से नहीं मिला है। किसान कर्ज में डूब गए हैं।

आकाश मसने

Maharashtra News: पूर्वी विदर्भ के भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरोली और चंद्रपुर जिले में धान की फसल बड़े पैमाने पर उगाई जा रही है और किसानों ने सरकारी धान खरीदी केंद्रों पर यह धान बेचा है। लेकिन पिछले खरीफ सीजन का बोनस और पिछले छह से आठ महीनों से बेचे गए धान का पैसा किसानों को नहीं मिला है।

कई किसान निजी साहूकारों के पास अपना सोना और गहने गिरवी रखकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। जिससे उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ किसानों ने अपनी जमीन भी बेचने के लिए रख दी है।

सरकार द्वारा बड़े-बड़े ऐलान करने की बात इस समय सामने आ रही है। इसके कारण जिले के किसानों को खरीफ और रबी सीजन का बकाया अभी तक नहीं मिला है, जिससे वे बड़े संकट में हैं। इसलिए किसानों को धान का बकाया और बोनस तुरंत दिया जाए।

किसानों की मांग है कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि किसानों को तत्काल भुगतान दिलाने और उन्हें संकट से उबारने की पहल करें। गोंदिया जिले में आठ तहसील हैं और सभी आठों तहसीलों के किसानों को उनका पैसा नहीं मिला है। मांग है कि सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे।

तहसीलवार बकाया बोनस के आंकड़े

तहसील बोनस की राशि (रुपए में) वंचित किसान
आमगांव 32,83,75,790 648
अर्जुनी मोरगांव 25,54,77,114 1,148
देवरी 2,43,55,434 40
गोंदिया 64,18,43,132 605
गोरेगांव 36,20,06,084 392
सड़क अर्जुनी 20,60,05,220 607
सालेकसा 26,12,85,100 2,516
तिरोड़ा 50,76,11,794 459
कुल 2,50,70,13,668 6,451

22,906 किसानों का भुगतान बाकी

गोंदिया जिले में रबी सीजन के दौरान 8 तहसीलों के 49,772 किसानों ने धान खरीदी केंद्र पर धान बेचा है। जिले में 20,74,278 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। सरकारी धान खरीदी मूल्य के अनुसार मुख्यालय से प्राप्त राशि 2,37,24,58,797 रुपए है।

कुल 2,34,42,80,794 रुपए किसानों के खातों में स्थानांतरित किए गए हैं। जिसमें से कुल 22,906 किसानों को भुगतान किया जाना बाकी है। सरकार के पास बकाया राशि 2,42,65,91,243 रुपए है।

सरकार के सामने उठाया मुद्दा

गोंदिया जिले के पालकमंत्री बाबासाहेब पाटिल ने जिला योजना समिति की बैठक में सरकार से शेष राशि की मांग करने का मुद्दा उठाया है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही यह मांग पूरी की जाएगी।

रबी का तुरंत भुगतान करें

गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी सचिव लखनलाल अग्रवाल ने कहा कि संबंधित जनप्रतिनिधियों को किसानों के हित के मुद्दे उठाने चाहिए और खरीफ सीजन के धान के पैसे और रबी के बकाया का तुरंत भुगतान करना चाहिए।

प्रशासन को भेज चुका हूं पत्र

गोंदिया जिला पणन अधिकारी विवेक इंगले ने कहा कि खरीफ सीजन के किसानों का 8 करोड़ रुपए और रबी सीजन में धान बेचने वाले किसानों का 239 करोड़ रुपए बकाया है और इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जा चुका है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट