ST Bus (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
गोंदिया

एसटी महामंडल की कमाई: तिरोड़ा और गोंदिया डिपो ने स्वच्छता अधिभार से एक महीने में वसूले 19.50 लाख

Gondia ST Bus Stand Cleanliness: गोंदिया और तिरोड़ा बस डिपो ने प्रति टिकट 2 के स्वच्छता अधिभार से एक महीने में ₹19,50,048 की कमाई की है। इस दौरान कुल 9,76,955 यात्रियों ने सफर किया।

रूपम सिंह

Maharashtra ST Bus: गोंदिया राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रति टिकट 2 रु. का स्वच्छता अधिभार लागू किया है। कहने को तो यह बात दो रु। जैसी लगती है, लेकिन जिले के तिरोड़ा और गोंदिया डिपो ने इससे महीने भर 19,50,045 रु. की में कमाई की है।

इस आय से यात्रियों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। सुविधा के लिए यात्री रेलवे प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियां व प्रयोग किए जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सड़क परिवहन निगम भी इसमें पीछे नहीं है, बल्कि निगम ने भी नई तकनीक का इस्तेमाल कर नई

गतिविधियां शुरू की है। अब राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने तथा बस स्टैंड व क्षेत्र की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रति टिकट 2 रु. स्वच्छता अधिभार लागू कर दिया है। 15 अप्रैल से प्रति टिकट 2 रु। का अधिभार लागू किया गया है।

इस तरह 15 मई को एक महीने की अवधि पूरी हो गई। गोंदिया जिले में इस अधिभार की स्थिति पर नजर डालें तो जिले के गोंदिया और तिरोड़ा के दो डिपो को स्वच्छता अधिभार से 19,50,048 रु. की आय हुई है।

पिछले माह 9,76,955 यात्रियों ने किया सफर

महामंडल की ओर से प्रत्येक टिकट पर 2 रु. स्वच्छता अधिभार लगाया गया है। इस दौरान जिले के 9,76,955 यात्रियों ने महामंडल की बसों से यात्रा की है। इसमें गोंदिया डिपो को 5,41,955 यात्रियों से 10,72,258 रु. की आय हुई है। जबकि तिरोड़ा डिपो को 4।35 लाख यात्रियों से 8,77,790 रु. की आय हुई है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी