गोंदिया आईटीआई (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

सालेकसा ITI में प्राचार्य की गैरहाजिरी से पढ़ाई प्रभावित, एक अधिकारी के पास 12 संस्थानों का प्रभार

Tribal Students Education: सालेकसा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्राचार्य की कथित अनियमित उपस्थिति और एक अधिकारी को 12 ITI का प्रभार सौंपे जाने से शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • सालेकसा के जनजातीय नेता गुंडाधुर शासकीय ITI में प्राचार्य की कथित अनियमित उपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

  • पूर्व प्राचार्य बी.एन. तुमडाम का कार्यकाल 30 जुलाई 2026 को समाप्त होने के बाद वी.एम. लाकड़े को 12 शासकीय ITI का प्रभार सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है।

  • स्थानीय शिकायतों के अनुसार, प्राचार्य महीने में केवल एक-दो बार ही संस्थान में उपस्थित रहते हैं।

Salekasa Construction Work Inquiry: आदिवासी बहुल सालेकसा क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित जनजातीय नेता गुंडाधुर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), सालेकसा की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। संस्था में प्राचार्य की नियमित अनुपस्थिति और एक ही अधिकारी को अनेक संस्थानों का प्रभार सौंपे जाने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की गंभीर स्थिति उजागर हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्था में पूर्व प्राचार्य बी.एन. तुमडाम का कार्यकाल वर्ष 2020 से 30 जुलाई 2026 तक रहा। उनके कार्यकाल के बाद वी.एम. लाकड़े को सालेकसा सहित कुल 12 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का प्रभार सौंप जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनके कार्यक्षेत्र में भंडारा, सालेकसा, गोंदिया और नागपुर सहित विभिन्न स्थानों की संस्थाएं शामिल हैं।

महीने में एक-दो बार ही उपस्थिति

स्थानीय स्तर पर उठ रही शिकायतों के अनुसार, अनेक संस्थानों का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण सालेकसा आईटीआई में प्राचार्य नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। आरोप है कि महीने में केवल एक या दो बार ही उनकी उपस्थिति दर्ज होती है।

जब उनके संपर्क में आने या संस्था में अनुपस्थिति के संबंध में जानकारी मांगी जाती है, तो अनेक संस्थानों का प्रभार होने के कारण पर्याप्त समय नहीं दे पाने की बात कही जाती है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कामकाज, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा संस्थान के दैनिक संचालन पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग

अब सवाल यह है कि एक अधिकारी को आखिर 12 आईटीआई संस्थानों का प्रभार सौंपने के पीछे विभाग की क्या प्रशासनिक मजबूरी है? क्या इतने बड़े कार्यक्षेत्र में सभी संस्थानों का नियमित संचालन और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना संभव है?

क्षेत्र के नागरिकों व विद्यार्थियों की ओर से मांग उठ रही है कि वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों द्वारा सालेकसा आईटीआई का औचक निरीक्षण किया जाए, प्राचार्य की उपस्थिति पंजिका, शैक्षणिक कार्यों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा पिछले दो-तीन महीनों में हुए निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही सालेकसा आईटीआई के लिए नियमित रूप से उपलब्ध रहने वाले स्वतंत्र प्राचार्य की नियुक्ति की जाए, ताकि आदिवासी विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो।

लाखों रु. के कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल

करीब दो-तीन महीने पूर्व संस्था परिसर में लाखों रु. की लागत से विभिन्न निर्माण व मरम्मत कार्य किए जाने की जानकारी सामने आई है। इन कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार प्राचार्य की नियमित अनुपस्थिति के कारण निर्माण कार्यों की उचित निगरानी नहीं हो सकी और कार्यों में केवल लीपापोती किए जाने की आशंका है।

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत