प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
गोंदिया

गोंदिया में तेंदुए का तांडव बरकरार, हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, नागरिकों के लिए सतर्कता निर्देश जारी

Gondia News: गोंदिया में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने गाइडलाइन जारी की। तेंदुए के हमले के बाद नागरिकों से सावधानी बरतने और फर्जी वीडियो न फैलाने की अपील की गई है।

रूपम सिंह

Leopard Attack Gondia News: गोंदिया जिले के कुछ क्षेत्रों में हाल ही के दिनों में वन्यप्राणी-मानव संघर्ष की घटनाएं सामने आई हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वन विभाग द्वारा सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

वन विभाग ने नागरिकों से शाम के बाद छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर न छोड़ने, अंधेरा होने के बाद खेतों, नदी किनारे तथा जंगल से सटे क्षेत्रों में अकेले न जाने देनें, घर के आसपास पर्याप्त विद्युत प्रकाश व्यवस्था रखने तथा घर के चारों ओर मौजूद झाड़ियां, घास और कांटेदार पौधों को साफ रखने, मुर्गी, बकरी, श्वान जैसे पालतू जानवरों को रात के समय सुरक्षित बाड़े में रखने का आह्वान किया गया है।

नागरिकों से रात में बाहर निकलते समय लाठी और टॉर्च साथ रखने, तेंदुआ दिखाई देने पर तेज आवाज न करने के बजाय वन विभाग के नजदीकी कार्यालय से संपर्क करने, गलत जानकारी साझा नहीं करने और वन विभाग के निर्देशों का पालन कर प्रशासन को सहयोग का आह्वान किया है।

एआई से तैयार वीडियों न करें प्रसारित

  • उल्लेखनीय है कि तिरोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत खड़की डोंगरगांव में 9 जनवरी की सुबह करीब 7.30 बजे हियांश रहांगडाले (4) पर तेंदुए ने अचानक प्राणघातक हमला कर दिया था।
  • इस हमले में बालक की मृत्यु हो गई थी।
  • वन विभाग ने स्पष्ट किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार या पुराने या अन्य स्थानों के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया अथवा प्रसार माध्यमों में प्रसारित न किए जाएं। ऐसा करने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप