सड़क अर्जुनी किसान  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

Gondia News: सड़क अर्जुनी के 1,500 किसान फार्मर आईडी से वंचित, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अड़चन

Farmer ID Registration: गोंदिया के सड़क अर्जुनी तहसील में करीब 1,500 किसान अब भी फार्मर आईडी से वंचित हैं। किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

आंचल लोखंडे

Sadak Arjuni Farmers: सरकार भले ही किसान हित में योजनाओं और डिजिटल सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन सड़क अर्जुनी तहसील के करीब डेढ़ हजार किसान अब भी फार्मर आईडी से वंचित हैं। इसके चलते इन किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल हो गया है। सरकार ने कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य किया है। इसके लिए किसानों की ओर से भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

हालांकि, वर्ष 2024 के बाद कृषि जमीन खरीदने वाले किसानों के नाम पर फार्मर आईडी तैयार नहीं हो पा रही है। शासन की इस तकनीकी व नीतिगत अड़चन के कारण संबंधित किसानों को योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है।

डेढ़ हजार किसानों की मुश्किलें बढ़ी

केंद्र सरकार ने किसानों की जमीन को आधार से जोड़ने, कृषि योजनाओं, फसल कर्ज, जमीन की खरीद-बिक्री सहित अधिकांश प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक योजना शुरू की है। एग्रीस्टैक में पंजीयन के बाद किसान फार्मर आईडी के लिए पात्र होता है और इसके माध्यम से उसे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। लेकिन फार्मर आईडी नहीं होने से करीब डेढ़ हजार किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

25,748 किसानों की हो चुकी है आईडी

सड़क अर्जुनी तहसील में अब तक 25,748 किसानों का फार्मर आईडी पंजीयन हो चुका है। वहीं, वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान उपनिबंधक कार्यालय से कृषि जमीन खरीदने वाले करीब 1,500 किसान फार्मर आईडी से वंचित हैं। संबंधित किसान अब फार्मर आईडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अर्जुनी मोरगांव के उपविभागीय अधिकारी ज्योति कांबले ने कहा कि वर्ष 2024 के बाद कृषि जमीन खरीदने वाले किसानों को फार्मर आईडी उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही इन किसानों को फार्मर आईडी मिलने की उम्मीद है।

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा

Bristy Mukherjee Suicide: ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में थीं बृष्टि