RTE admission Gondia (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

Gondia News: आरटीई प्रवेश शुरू, 1042 पदों के लिए 967 आवेदन, 10 मार्च तक है मौका

RTE Admission Gondia: गोंदिया जिले में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जहां 125 स्कूलों की 1042 सीटों के लिए अब तक 967 आवेदन मिले हैं और अभिभावक 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आंचल लोखंडे

Gondia School Admission: इंग्लिश स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक निशुल्क शिक्षा का मार्ग खोलने वाली आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन पंजीकरण 17 फरवरी से प्रारंभ हुआ है और 10 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। जिले के कुल 125 स्कूलों में 1042 सीटों के लिए कमजोर वर्ग से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब तक 967 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आरटीई प्रवेश का काउंटडाउन शुरू होते ही अभिभावक आवश्यक दस्तावेज जुटाने में जुट गए हैं।

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को इंग्लिश स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक निशुल्क पढ़ाई की सुविधा दी जाती है। नामी इंग्लिश स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं और इन्हीं पर आरटीई के तहत प्रवेश दिया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च तक जारी

इस वर्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जिले के 125 स्कूलों में 1042 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 24 फरवरी तक कुल 967 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च तक जारी रहेगी, ऐसी जानकारी शिक्षा विभाग ने दी है।

तहसीलवार सीटें और प्राप्त आवेदन

जिले में कुल 125 स्कूल चयनित किए गए हैं, जिनमें 1042 सीटें आरटीई के लिए उपलब्ध हैं। इनमें अर्जुनी मोरगांव तहसील के 12 स्कूलों में 78 सीटें, आमगांव के 11 स्कूलों में 130 सीटें, देवरी के 8 स्कूलों में 49 सीटें, गोंदिया के 45 स्कूलों में 402 सीटें, गोरेगांव के 15 स्कूलों में 90 सीटें, सालेकसा के 5 स्कूलों में 51 सीटें, सड़क अर्जुनी के 19 स्कूलों में 58 सीटें तथा तिरोड़ा तहसील के 19 स्कूलों में 184 सीटें शामिल हैं। 24 फरवरी तक अर्जुनी मोरगांव में 16, आमगांव में 98, देवरी में 32, गोंदिया में 479, गोरेगांव में 98, सालेकसा में 18, सड़क अर्जुनी में 66 और तिरोड़ा में 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अब 10 स्कूल चुनना अनिवार्य

राज्य सरकार ने राइट टू एजुकेशन (आरटीई) प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब अभिभावकों को आवेदन करते समय अपने बच्चे के लिए कम से कम 10 स्कूल चुनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय से प्रवेश की संभावना बढ़ेगी और अधिक विद्यार्थियों को स्कूल मिलने की उम्मीद बनेगी। यदि पहली पसंद के स्कूल में लॉटरी नहीं निकलती है, तो दूसरे या तीसरे विकल्प पर विचार करना आसान होगा।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी