Maharashtra Legislative Council Election 2026: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल जिले के दौरे पर हैं और 2 जून को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अपने रामनगर स्थित घर पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा व उनकी समस्याओं को जानेंगे। कार्यकर्ताओं से उपस्थिति का आव्हान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने की है।
भंडारा के लक्ष्मी हॉल में भंडारा-गोंदिया विधान परिषद 2026 स्थानीय स्वराज्य संस्था के महायुति के अधिकृत उम्मीदवार अविनाश ब्राम्हणकर के उम्मीदवारी आवेदन दाखिल करने के लिए आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल और भंडारा-गोंदिया जिले के विधायक और पूर्व विधायक ने संबोधित किया और महायुति उम्मीदवार को बहुमत से विजयी बनाने का आव्हान किया।
ये भी पढ़े: 4 महीने से नहीं मिला कमीशन, नागपुर के राशन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट; मांग के बावजूद प्रशासन उदासीन
पश्चात भंडारा के जिलाधीश कार्यालय में महायुति उम्मीदवार का नामांकन आवेदन दाखिल किया गया। इस दौरान विधायक परिणय फुके, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, विधायक राजकुमार बडोले, विजय रहांगडाले, राजू कारेमोरे, विनोद अग्रवाल व संजय पुराम, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर व महायुती के घटक पक्ष के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी सख्या में उपस्थित थे।