पथविक्रेताओं को मिला 11.25 करोड़  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
गोंदिया

7500 फेरीवालों की बल्ले-बल्ले! गोंदिया में PM स्वनिधि से मिले 11 करोड़, जानिए कैसे बदली जिंदगी

PM Swanidhi Yojana: गोंदिया जिले में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 7,500 से अधिक पथविक्रेताओं को 11.25 करोड़ का बिना गारंटी कर्ज बांटा गया, जिससे साहूकारों के चंगुल से राहत मिली।

प्रमोद यादव

Gondia Street Vendor Loan: गोंदिया जिले के 7 हजार 500 से अधिक पथविक्रेताओं (फेरीवाले) को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। अब तक इन पथविक्रेताओं को करीब 11 करोड़ 25 लाख रुपए का कर्ज वितरित किया गया है। कोविड-19 के दौरान प्रभावित हुए छोटे व्यवसायों को दोबारा शुरू करने में इस योजना से आर्थिक सहायता मिली है।

PM स्वनिधि योजना के तहत शुरु में 10 हजार रुपए तक का कर्ज

योजना के तहत पथविक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी के लिए कर्ज उपलब्ध कराया जाता है। शुरुआत में 10 हजार रुपए तक का कर्ज दिया जाता है। समय पर कर्ज चुकाने पर 20 से 25 हजार रुपए तक बढ़ा हुआ कर्ज तथा व्यवसाय विस्तार के लिए 50 हजार रुपए तक की कर्ज सुविधा उपलब्ध है।

नियमित और समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को 7 प्रश। ब्याज अनुदान मिलता है, जो सीधे बैंक खाते में जमा किया जाता है। डिजिटल भुगतान करने वाले विक्रेताओं को कैशबैक की सुविधा भी दी जाती है।

प्रधानमंत्री पथविक्रेता आत्मनिर्भर निधि केंद्र सरकार की योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले पथविक्रेताओं को कारोबार के लिए पूंजीगत कर्ज उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र पथविक्रेताओं को बिना किसी जमानत के कर्ज मिल सकता है।

किसी रिश्तेदार या तीसरे व्यक्ति की गारंटी के बिना कर्ज मिलने से हम वास्तव में आत्मनिर्भर हुए है।
शंकर मारोती मेश्राम, संचालक, वाहन रिपेयरिंग व पेंटिंग, अर्जुनी मोरगांव

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए उपयोगी

गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र में करीब 3 हजार 500 पथविक्रेताओं योजना का लाभ मिला है। फुटपाथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लाभदायी साबित हुई है।

गोंदिया जिले में 7 हजार 500 विक्रेताओं को इसका लाभ मिला है और 11 करोड़ 25 लाख रुपए का कर्ज वितरित किया गया है। अधिक से अधिक पात्र विक्रेताओं को योजना का लाभ लेना चाहिए।

- संदीप बोरकर, मुख्याधिकारी, नप गोंदिया

पीएम स्वनिधि योजना का आंकड़ा

तहसीलकुल आवेदनकर्ज मंजूरकर्ज वितरित
आमगांव1,014673670
अर्जुनी410336333
देवरी312287279
गोंदिया5,1804,0303,981
गोरेगांव277184180
सड़क अर्जुनी1076868
सालेकसा11510499
तिरोडा1,9831,0291,003
कुल (Total)9,3986,7116,613
साहूकार के चंगुल से मिली राहत पहले रोज के व्यवसाय के लिए स्थानीय साहूकारों से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेना पड़ता था। अब बिना गारंटी बैंक से कर्ज मिलने से साहूकारी के चंगुल से राहत मिली है।
संजय नेकीराम ताम्रकार, पंचर दुकानदार, अर्जुनी मोरगाव

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया