पवन तालाब गोरेगांव  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोरेगांव का पवन तालाब हुआ हाईटेक, एक करोड़ की लागत से बदला नजारा, जानें क्या है खास

Pawan Lake Goregaon: नमो उद्यान योजना के तहत मिले एक करोड़ रुपए के फंड से गोंदिया के गोरेगांव स्थित पवन तालाब का कायाकल्प हो गया है। हरियाली से सजा तालाब नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

आंचल लोखंडे

Namo Udyan Yojana Gondia: कभी उपेक्षा का शिकार रहा शहर का पवन तालाब आज गोरेगांव की नई पहचान बनता दिखाई दे रहा है। नमो उद्यान योजना के तहत मिली करीब एक करोड़ रु. की निधि और जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों से हुए व्यापक सौंदर्याकरण ने पवन तालाब की पूरी तस्वीर बदल दी है।

आकर्षक प्रवेश द्वार से लेकर पेवर ब्लॉक, स्टील रेलिंग, आधुनिक बैठक व्यवस्था, ग्रीन जिम, बच्चों के लिए झूले, विभिन्न स्टैच्यू और हरियाली ने इस परिसर को नागरिकों के लिए एक आकर्षक स्थल बना दिया है। सुबह की सैर से लेकर शाम की चहल-पहल तक पवन तालाब में अब नागरिकों की भीड़ नजर आती है।

पवन तालाब सौंदर्याकरण का मॉडल पेश

परिवारों के साथ आने वाले लोगों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होने से यह स्थान अब केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक और नागरिक गतिविधियों का भी केंद्र बनने लगा है। पवन तालाब परिसर में स्थापित मिसाइल और पृथ्वी के स्टैच्यू विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

ग्रीन जिम, CCTV और मिसाइल स्टैच्यू के साथ बना शहर का नया लैंडमार्क

बच्चों और युवाओं के लिए जहां विभिन्न प्रकार के झूले व ग्रीन जिम उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं पेड़-पौधों और हरियाली ने परिसर के वातावरण को और सुंदर बना दिया है। सौंदर्याकरण के बाद नागरिकों में भी इस स्थल को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने भी पवन तलाब के बदले स्वरूप की सराहना की है। नगर पंचायत ने पवन तलाब के सौंदर्याकरण को बनाए रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया है।

सीसीटीवी कैमरे

परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ पेड़-पौधों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक विजय रहांगडाले, नगर अध्यक्ष तेजराम बिसने, उपाध्यक्ष मलेश्याम येरोला, भाजपा गट नेता आशीष बारेवार तथा कांग्रेस नेता जगदीश येरोला समय-समय पर तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे हैं।

पवन तालाब को मिली नई पहचान

नमो उद्यान योजना के तहत हुए विकास कार्यों ने पवन तालाब को नया स्वरूप देने के साथ ही गोरेगांव शहर को एक ऐसा सार्वजनिक स्थल दिया है, जहां नागरिक सुकून के पल बिता सकते हैं। बेहतर बैठक व्यवस्था, हरियाली, बच्चों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं, ग्रीन जिम और सुरक्षा व्यवस्था के कारण यह तालाब अब गोरेगांव के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में शामिल होता जा रहा है। विकास, सौंदर्याकरण और बेहतर राजनीतिक समन्वय का यह मॉडल आने वाले दिनों में गोरेगांव के अन्य विकास कार्यों के लिए भी नई दिशा तय कर सकता है।

युवाओं की वर्षों की मेहनत आखिर रंग लाई

  • आशीष बारेवार ने कहा कि पवन तालाब के सौंदर्याकरण के पीछे गोरेगांव युवा शक्ति संगठन की वर्षों की मेहनत और लगातार प्रयास रहे हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार की नमो उद्यान योजना के तहत गोरेगांव नगर पंचायत को निधि उपलब्ध हुई, जिसके चलते तालाब के विकास को नई दिशा मिली।

  • उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए आगे भी आवश्यक निधि उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

  • आने वाले समय में गोरेगांव के विकास के लिए और भी महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

  • नगर उपाध्यक्ष मलेश्याम येरोला ने कहा कि शहर का विकास ही हमारा पहला लक्ष्य है।

  • विकास कार्यों को लेकर राजनीति को दूर रखते हुए सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया गया है।

  • पवन तालाब का सौंदर्याकरण सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बेहतर समन्वय का एक उदाहरण है।

  • उन्होंने कहा कि नपं में इसी तरह आपसी तालमेल बनाए रखते हुए शहर के विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?