30 किलो चांदी गबन करने वाले को 48 घंटों के भीतर दबोचा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

30 किलो चांदी गबन करने वाले को 48 घंटों के भीतर दबोचा, 38.30 लाख रुपए का माल जब्त

Gondia Crime: गोंदिया के एक व्यापारी ने गुजरात के राजकोट के थोक व्यापारी से 50 किलो चांदी खरीदी थी। जिसे कुरियर वाहन द्वारा लाया जा रहा था। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने उसमें से 30 किलो चांदी गबन कर ली।

आंचल लोखंडे

Gondia News: गोंदिया के एक व्यापारी ने गुजरात के राजकोट के थोक व्यापारी से 50 किलो चांदी खरीदी थी। जिसे कुरियर वाहन द्वारा लाया जा रहा था। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने उसमें से 30 किलो चांदी गबन कर ली। जिसकी शिकायत शहर थाने में की गई थी। शहर पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर रामनगर निवासी आरोपी जिया अली कमर अली सैयद (35) को 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुल 38 लाख 30 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी फिर्यादी रोहित रमेश सोनी (36) ने राजकोट, गुजरात के सोना-चांदी व्यापारी से मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा 50 किलो चांदी खरीदी किया। राजकोट गुजरात के व्यापारी ने 30 किलो व 20 किलो चांदी के दो पार्सल तयार कर कुरियर वाहक द्वारा गोंदिया भेज दिया। लेकिन अज्ञात वाहक ने 30 किलो चांदी का पार्सल गायब कर दिया। फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कुल 38 लाख 30 हजार रुपए का माल जब्त

पुलिस ने वीआईपी पार्सल सर्विस, बाड़ी नागपुर, बजाज नगर भंडारा, तुमसर, तिरोड़ा, शेखावत ट्रान्सपोर्ट गोंदिया की गहन जांच की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर रामनगर निवासी आरोपी जिया अली कमर अली सैयद (35) को हिरासत में लिया गया। उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबुल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 38 लाख रुपए कीमत की 30 किलो चांदी, 30 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 - एक्यू 0382 ऐसे कुल 38 लाख 30 हजार रु। का माल जब्त किया गया।

गोंदिया शहर पुलिस टिम की बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, डीबी टीम के पुलिस उपनिरीक्षक अनिल डोंगरवार, घनश्याम थेर, हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, सतिश शेंडे, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, प्रमोद चव्हाण, दीपक रहांगडाले, सिपाही सुभाष सोनवाने, दिनेश बिसेन, अशोक रहांगडाले, कुणाल बारेवार, मुकेश रावते, प्रमोद शेंडे, सोनु नागपुरे, राकेश वंजारी, अजय बोपचे, सनोज सपाटे ने की।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज