Illegal Sand Transportation (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
गोंदिया

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 14.62 लाख का माल जब्त, चालक-मालिक पर केस

Bhandara Sand Smuggling: भंडारा जिले में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करडी और साकोली थाना क्षेत्रों में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara LCB Action: भंडारा जिला पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए करडी और साकोली पुलिस थाना क्षेत्रों में छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान बिना रॉयल्टी और बिना पास के अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों मामलों में ट्रैक्टर चालकों व मालिकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कुल 14.62 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

पहली कार्रवाई करडी थाना अंतर्गत मुंढरी परिसर में की गई। एलसीबी की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर नंबर एमएच369037 बिना नंबर की ट्रॉली के साथ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रैक्टर को रोककर उसकी जांच की, तो उसमें अवैध रूप से चोरी की करीब 1 ब्रास रेत भरी हुई थी। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक और मालिक की पहचान आशीष प्रल्हाद मेश्राम के रूप में हुई।

14 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस ने 6 लाख रुपये का ट्रैक्टर, 1 लाख रुपये की ट्रॉली और 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त किया। दूसरी कार्रवाई साकोली थाना अंतर्गत सेंदुरवाफा की श्रीनगर कॉलोनी में की गई। एलसीबी की टीम ने एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका, जो बिना नंबर की ट्रॉली के साथ जा रहा था। इस ट्रॉली में भी बिना अनुमति के सरकारी रेत चोरी कर ले जाई जा रही थी।

अवैध रेत तस्करी करते दो ट्रैक्टर पकड़े

जांच करने पर पता चला कि ट्रैक्टर चालक भाऊदास मोहन बोरकर अपने मालिक पुरुषोत्तम अंताराम कापगते के कहने पर रेत का अवैध परिवहन कर रहा था। पुलिस ने 7.50 लाख रुपये का ट्रैक्टर-ट्रॉली और 6 हजार रुपये की 1 ब्रास रेत सहित कुल 7,56,000 रुपये का माल जब्त किया है। साकोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार