संत श्री लहरी आश्रम संस्थान में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

संत श्री लहरी आश्रम संस्थान में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन, कृषि तकनीक के उपकरणों के साथ स्टॉल

Gondia Agriculture Event: गोंदिया के कामठा स्थित संत श्री लहरी आश्रम संस्थान में 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी आयोजित की गई।

आंचल लोखंडे

Lahari Baba Agriculture Exhibition: परमपूज्य संत श्री लहरी बाबा की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में संत श्री लहरी बाबा आश्रम संस्थान (मध्यकाशी), कामठा के विशाल परिसर में दो दिवसीय भव्य कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प. पू. गोपालबाबा की स्मृति में, गोंदिया जिला कृषि विभाग के सहयोग से किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के पीठाधीश्वर परमपूज्य संत तुकड्या बाबा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

कई नामचीन कंपनियों, कृषि उत्पाद निर्माताओं व ट्रैक्टर कंपनियों ने अपने नवीनतम मॉडल और कृषि तकनीक के उपकरणों के साथ स्टॉल लगाए। शुक्रवार को गोंदिया एवं भंडारा जिले के पूर्व पालकमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके, जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर ने आश्रम का दौरा कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संत श्री लहरी बाबा की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की। संत तुकड्या बाबा ने उनका स्नेहपूर्वक स्वागत किया।

भक्तनिवास निर्माण हेतु प्रयास करने का आश्वासन

इस अवसर पर डॉ. फुके ने कहा कि “लहरी बाबा ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा को समर्पित किया है। उनके उपदेश आज भी अनुयायियों को प्रेरणा देते हैं।” साथ ही उन्होंने आश्रम को श्रेणी “ब” का दर्जा दिलाने एवं भक्तनिवास निर्माण हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में गजेंद्र फुंडे, जैकी रावलानी, रितेश भोंगाडे, चंद्रभान तरोने, डॉ. मीनाक्षी जांभुलकर, डॉ. जितेंद्र येडे, मयूरी येडे, जिला कृषि अधीक्षक नीलेश कानवडे, संस्था सचिव गोविंद मेश्राम, कोषाध्यक्ष गोपाल मते, ट्रस्ट बोर्ड सदस्य नंदकिशोर शहारे, पूर्व विधायक एड. संजय धोटे, संजय तराल, दीपक कुंदनानी, एड. अनिल ठाकरे, संजय दानव, अपूर्व मेठी, विजय सातपुडे, अश्वेषण राऊत आदि उपस्थित रहे।

दो दिवसीय आयोजन

दो दिवसीय आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों किसान, ग्रामीण व विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आधुनिक कृषि तकनीक और उपकरणों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की सफलता के लिए लहरी युवा मंच के जयंत खरकाटे, विकास राजुरकर, श्याम वाघड़े, अरुण हाडगे, विजू खोके, मोहन गौरखेड़े, विवेक खरकाटे, विजय बावनथड़े, अविनाश चौधरी एवं महिला विंग की भारती कुरमभट्टी, संध्या धोटे, धनश्री ठाकरे आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान