(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
गोंदिया

Gondia में रातभर बारिश से जनजीवन प्रभावित, धान किसानों के चेहरे खिले - लेकिन खतरा बरकरार

Gondia जिले में 14 सितंबर को आधे से एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई है। बारिश के कारण कुछ समय के लिए लोगों के जनजीवन पर इसका असर हुआ है। कुछ समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अपूर्वा नायक

Gondia News: जिले में 14 सितंबर को रात 8.30 बजे के दौरान गोंदिया, आमगांव, गोरेगांव, अर्जुनी मोरगांव, तिरोड़ा व सड़क अर्जुनी तहसीलों में आधे से एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। लेकिन इसी दौरान देवरी में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

उसी प्रकार गोरेगांव, आमगांव व सड़क अर्जुनी तहसीलों में भी अच्छी बारिश होने की जानकारी है। बारिश के कारण कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

सड़क के गड‍्ढों में बरसाती पानी भर जाने के कारण राहगीरों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में घने काले बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे से गोंदिया सहित कुछ तहसीलों में कही हल्की व कही मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश से धान की फसल के लिए बारिश पर निर्भर किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई पड़ी।

किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय हल्की बारिश भी उपयोगी है। लेकिन बदरीले मौसम से धान की फसल पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। खेतों में पानी भरने से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण राहत मिलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में कच्ची सड़कों पर कीचड़ हो गया है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इटियाडोह जलाशय शत प्रश जलसंग्रह

बाघ इटियाडोह सिंचाई विभाग गोंदिया से ली गई जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को दोपहर 4 बजे तक जिले के प्रमुख जलाशयों में से अर्जुनी मोरगांव तहसील में स्थित इटियाडोह जलाशय में 100 प्रश, देवरी तहसील के सिरपुरबांध में 89.49 प्रश, सालेकसा तहसील के कालीसराड़ बांध में 93.82 प्रश व पूजारीटोला में 88.13 प्रश जल भंडारण दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के संजय सरोवर में 94.40 प्रश उपयुक्त जल भंडारण दर्ज किया गया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज