गोंदिया

गोंदिया में अनुसूचित जाति और नवबौद्ध शासकीय निवासी स्कूल में प्रवेश शुरू; समाज कल्याण विभाग की अनूठी पहल

नंगपुरा मुर्री में अनुसूचित जाति व नवबौद्ध लड़कों के लिए मुफ्त प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन 1 अप्रैल से 15 जून 2026 तक।

रूपम सिंह

Gondia Social Welfare Department News: गोंदिया सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के तहत संचालित नंगपुरा मुर्री स्थित अनुसूचित जाति व नवबौद्ध लड़कों के शासकीय निवासी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। किशोर भोयर के मार्गदर्शन में 1 अप्रैल से 15 जून 2026 तक आवेदन पत्र वितरित किए जाएंगे। जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों से इस नि:शुल्क योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।

प्रवेश प्रक्रिया रविशंकर इठुले के नेतृत्व में संचालित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी स्कूल के शिक्षकों से संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

वहीं, सड़क अर्जुनी नगर पंचायत क्षेत्र में महिला व बाल कल्याण समिति द्वारा एकल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजराम मडावी ने की।

कार्यशाला में 230 एकल महिलाओं को साड़ी-चोली वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अनिल मेश्राम, अतुल मुटकरे, डॉ. दीक्षा उपराडे सहित नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संघराज कान्हेकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रेयस राऊत ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें