गोंदिया छात्रा से बदसलूकी (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोंदिया के सावरी स्कूल में 13 वर्षीय छात्रा से बदसलूकी, पुलिस हिरासत में आरोपी शिक्षक

Minor Student Misbehaviour: गोंदिया जिले की पंचायत समिति अंतर्गत सावरी जिला परिषद स्कूल में 23 नवंबर को कक्षा 7वीं की 13 वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गोंदिया के सावरी जिला परिषद स्कूल में 23 नवंबर को 13 वर्षीय छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आया।

  • पीड़ित छात्रा कक्षा 7वीं में पढ़ती है और आरोपी शिक्षक पिछले तीन वर्षों से स्कूल में कार्यरत है।

  • छात्रा ने घटना की जानकारी अभिभावकों को दी, जिसके बाद ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे।

Gondia School Teacher Case: गोंदिया पंचायत समिति अंतर्गत सावरी जिला परिषद स्कूल में 23 नवंबर को एक शिक्षक ने कक्षा 7 वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी की है।

जिला परिषद स्कूल सावरी में गत तीन वर्ष से कार्यरत शिक्षक नागोराव मगरू कटरे ने एक 13 वर्ष की नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी करने की घटना घटित हुई है। छात्रा सोमवार को स्कूल समय पर अपनी कक्षा में पहुंची। इसी दौरान शिक्षक कटरे ने उस छात्रा के साथ बदसलूकी करना शुरू किया।

उन्होंने ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व रावणवाडी थाने को दी। घटना की जानकारी छात्रा ने अपने अभिभावकों को दी। जिसके बाद ग्रामवासी और अभिभावक स्कूल पहुंचे और इसकी जानकारी पंस सदस्य सरला लिकेश चिखलोंडे को दी।

स्कूल परिसर में तनाव पुर्ण वातावरण उत्पन्न हुआ। जिसे पुलिस ने शांत कर शिक्षक नागोराव कटरे को हिरासत में लिया है। थानेदार रामदास सेवते के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई शुरू है। पंस सदस्य चिखलोंडे और नागरिकों ने मांग की है कि शिक्षा के नाम को कलंकित करने वाले शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर