गोंदिया जिला परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गोंदिया में होगी 100% टैक्स वसूली! जिला प्रशासन ने अधिकारियों को दिया सख्त आदेश

Gondia News: गोंदिया में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के तहत दिसंबर 2025 तक 100% टैक्स वसूली का लक्ष्य। ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया कि वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

आकाश मसने

Gondia Tax Recovery Drive: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान को दिसंबर 2025 तक सफल करना है। इसके लिए ग्राम पंचायत की टैक्स वसूली शत-प्रतिशत होना अनिवार्य है। लेकिन ग्राम पंचायत कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद भी टैक्स वसूली नहीं हो पा रही है। जिसे देखते हुए गोंदिया जिला परिषद पंचायत विभाग ने गुट विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टैक्स वसूली के लिए मुहिम चलाई जाए।

जिला परिषद से निर्देश मिलते ही ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रशासन को सूचना दी गई कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत की टैक्स वसूली शत-प्रतिशत की जाए।

पुरस्कार भी मिलेंगे

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान में जो भी ग्राम पंचायत प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करती है तो उन्हें ग्रामविकास के लिए करोड़ों रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें मुख्य शर्त यह है कि विभिन्न विकास कार्यों का मूल्यांकन के साथ टैक्स वसूली हो। लेकिन टैक्स वसूली करने में ग्राम पंचायतें पिछड़ रही है। ग्राम पंचायत की टैक्स वसूली नहीं होने से जिला परिषद पंचायत विभाग ने नाराजगी जताई है और निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों ने दी गई कालावधि के भीतर शत-प्रतिशत टैक्स वसूली कर उसका अहवाल प्रस्तुत करें।

घर-घर जाकर कर रहे वसूली

ग्राम पंचायत हो या नगर परिषद इन विभागों द्वारा टैक्स जमा करने के लिए गांवों व शहरों में मुनादी की जाती है। बावजूद कुछ लोगों पर कई वर्षों का टैक्स बकाया होते हुए भी टैक्स का भुगतान नहीं किया जाता। इस कारण उन पर वर्षों का टैक्स बकाया हो जाता है।

नागरिकों से टैक्स वसूली के लिए जहां एक ओर जिले के सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। ग्राम पंचायतों की ओर से ग्रामीणों के घर-घर जाकर टैक्स वसूली की जा रही है। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, सरपंच, उपसरपंच सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

टैक्स भुगतान की ऑनलाइन सुविधा

उल्लेखनीय है कि नागरिकों द्वारा समय पर टैक्स का भुगतान नहीं किए जाने से विकास कार्य प्रभावित हो जाते हैं। जिससे गांव पिछड़ा नजर आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों के घर-घर जाकर टैक्स वसूली का कार्य कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत द्वारा अब घर टैक्स, पानी टैक्स सहित अन्य टैक्स को जमा करने के लिए ग्रामीणों के लिए ऑनलाइन की भी व्यवस्था की गई है। इससे वे अब घर बैठकर टैक्स जमा कर सकते हैं।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित