गोंदिया में धान कटाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोंदिया में धान कटाई के लिए मजदूरों की किल्लत, बढ़ी मजदूरी के बावजूद किसान परेशान

Rising Farming Costs: गोंदिया में धान कटाई और मड़ाई का काम शुरू होते ही मजदूरों की कमी से किसान परेशान हैं। महिला मजदूरों की मजदूरी 150 से 200 रुपए और पुरुष मजदूरों की 300 से 400 रुपए तक पहुंच गई है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • पिछले वर्ष की तुलना में महिला मजदूरों की मजदूरी 50 से 100 रुपए और पुरुष मजदूरों की मजदूरी 100 से 150 रुपए तक बढ़ी है।

  • अधिक मजदूरी देने के बावजूद धान कटाई और मड़ाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।

  • मजदूर नहीं मिलने के कारण किसानों को मजबूरी में हार्वेस्टर मशीन से धान कटाई करानी पड़ रही है।

Gondia Paddy Harvesting: गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धान की कटाई और मड़ाई का काम शुरू हो गया है। धान की खेती की लागत हर साल बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष महिला मजदूरों की मजदूरी में 50 से 100 रु. जबकि पुरुष मजदूरों की मजदूरी में 100 से 150 रु. तक की वृद्धि हुई है। वर्तमान में महिला मजदूरों को 150 से 200 रु. और पुरुष मजदूरों को 300 से 400 रु. तक मजदूरी मिल रही है। इसके बावजूद धान कटाई के लिए मजदूर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

ऐन वक्त पर किसानों को हार्वेस्टर मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे धान कटाई और मड़ाई पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही खेती की लागत खेती की लागत में लगातार हो रही वृद्धि के कारण किसान पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में कृषि कार्यों के लिए मजदूरों की कमी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस वर्ष कुछ किसानों को धान का संतोषजनक भाव मिला है, लेकिन जिले में धान के अलावा अन्य फसलों की खेती का विकल्प सीमित होने के कारण किसान घाटे की आशंका के बावजूद धान की खेती जारी रखने को मजबूर हैं।

मुख्य रूप से धान की खेती

जिले में मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में धान कटाई और बांधाई के काम के लिए ठेका पद्धति को प्राथमिकता दी जा रही है। इस व्यवस्था में मजदूरों को कटाई और बांधाई के काम का अपेक्षाकृत अच्छा मेहनताना मिल रहा है। वहीं, आधुनिक कृषि तकनीक के चलते हार्वेस्टर मशीनों का उपयोग भी तेजी से बढ़ा है। हार्वेस्टर से कटाई और मडाई दीनों काम एक साथ हो जाते हैं तथा धान सीधे घर तक पहुंच जाता है। इससे किसानों का समय और श्रम बचता है।

कई किसानों के अनुसार, हार्वेस्टर से काम कराने पर पारंपरिक पद्धति की तुलना में खर्च भी कम होता है। एक दशक पहले तक धान की मड़ाई के लिए बैलगाड़ियों और पारंपरिक साधनों का उपयोग किया जाता था। अब मशीनों ने इस व्यवस्था की जगह ले ली है।

किसानों की जुबानी, खेती की परेशानी

किसान मोरेश्वर दिहारी ने कहा कि मेरे पास चार एकड़ धान की खेती है। फसल कटाई के लिए तैयार हो चुकी है, लेकिन मजदूरी बढ़ाने के बावजूद मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इसके कारण धान कटाई में देरी हो रही है। हार्वेस्टर भी समय पर उपलब्ध नहीं होता और उसका किराया भी अधिक है। दूसरी ओर, धान को अपेक्षित भाव नहीं मिल रहा है। इन सभी परिस्थितियों के चलते किसान हर तरफ से आर्थिक परेशानी झेल रहा है।

फसल पर मौसम की मार, अब मजदूरों की किल्लत

किसान भास्कर राऊत ने कहा कि मेरे पास 13 एकड़ धान की खेती है। खेती की लागत पहले ही कर्ज लेकर पूरी करनी पड़ती है। इस वर्ष कीटों के प्रकोप और बारिश ने भी साथ नहीं दिया, जिससे उत्पादन में कमी आने की आशंका है। अब धान कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त खर्च उठाकर हार्वेस्टर से धान की कटाई करानी पड़ रही है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन