गोंदिया नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

नप उम्मीदवारों की बैठकें शुरू, चौराहों पर नागरिकों से चर्चा तेज

Nagar Parishad Nominatio: गोंदिया नगर परिषद चुनाव से पहले उम्मीदवारों की बैठकें और चौराहों पर चर्चाएं तेज हो गई है। 50% महिला आरक्षण के चलते दलों में योग्य उम्मीदवारों की तलाश जारी है।

आंचल लोखंडे

Gondia Local Election: गोंदिया नगर परिषद चुनाव की घोषणा के संकेत मिलते ही राजनीतिक गतिविधियों ने गति पकड़ ली है। आरक्षण ड्रा के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं, वहीं कुछ नए और अस्थायी चेहरे भी मैदान में उतरते दिखाई दे रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है और मतदाताओं से सीधे संपर्क साधने के लिए चौराहों पर बैठकों और चर्चाओं का सिलसिला तेज कर दिया है।

आगामी दिनों में नगर परिषद चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है, जिससे चुनावी माहौल और गर्माने लगा है। कई इच्छुक उम्मीदवारों ने टिकट वितरण से पहले ही मतदाताओं से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। नेता सुबह से लेकर देर रात तक नागरिकों के समूहों के बीच चर्चा में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। इस वर्ष वार्डों में कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। ऐसे में जो लोग केवल चुनावी मौसम में सक्रिय होते हैं, उनके लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं।

वादों की बौछार शुरू

चुनावी माहौल बनते ही संभावित उम्मीदवारों ने वादों की झड़ी लगा दी है। हर उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए नए-नए वादे कर रहा है। हालांकि, मतदाता अब इन वादों की सच्चाई को परखने में माहिर हो गए हैं। वे यह भलीभांति समझ रहे हैं कि कौन केवल चुनावी समय पर सक्रिय होता है और कौन निरंतर जनता से जुड़ा रहता है।

महिला उम्मीदवारों की तलाश जारी

इस बार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण सभी राजनीतिक दल उपयुक्त महिला उम्मीदवारों की तलाश में जुट गए हैं। वहीं पुरुष इच्छुकों की संख्या भी कम नहीं है, जिससे कई वार्डों में दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी अब सक्रिय रूप से प्रचार अभियान में भाग लेना शुरू कर दिया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना