'मांगेगा उसे खेत तालाब' योजना (सौजन्य-नवभारत) 
गोंदिया

गोंदिया में करोड़ों खर्च, फिर भी बेकार पड़े खेत तालाब! 'मांगेगा उसे खेत तालाब' योजना की चौंकाने वाली हकीकत

Gondia Farm Pond Scheme: गोंदिया में 'मांगेगा उसे खेत तालाब' योजना केवल अनुदान तक सीमित। 3 साल में ₹11.68 करोड़ खर्च, फिर भी कई तालाब समतल। जानें योजना के आंकड़े और नियम।

प्रिया जैस

Gondia Jalyukt Shivar Yojana: गोंदिया जलयुक्त शिवार योजना के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए 'मांगेगा उसे खेत तालाब' योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, खेती को सिंचाई की सुविधा देने के लिए खेत तालाब बनाने के लिए अनुदान दे रही है। हालांकि, खेत तालाबों की हालत देखें तो यह साफ हो जाता है कि कुछ ही समय में खेत तालाबों की योजना सिर्फ अनुदान बनकर रह गई है।

गोंदिया (Gondia) जिले में ज्यादातर किसानों के पास तालाब हैं, तो कुछ जगहों पर गाद जमा हो गई है और कुछ जगहों पर खेत तालाब समतल हो गए हैं। पिछले 3 वर्षों में जिले में 174 खेत तालाबों के लिए 11,68,04,887 रुपये का अनुदान वितरित किया गया है। जिले में वर्ष 2022-2023 में 16 खेत तालाबों के लिए 9,19,313 रुपये का अनुदान दिया गया।

वर्ष 2023-2024 में आमगांव तहसील में 37 खेत तालाबों के लिए 2,69,03,450 रुपये का अनुदान दिया गया। अर्जुनी मोरगांव में 12 खेत तालाबों के लिए 7,22,864 रुपये, देवरी में 19 खेत तालाबों के लिए 1 करोड़ 21,02,864 रुपये, गोंदिया में 20 खेत तालाबों के लिए 1,45,04,813 रुपये, गोरेगांव में 32 खेत तालाबों के लिए 2,75,464 रुपये, सड़क अर्जुनी तहसील में 9 खेत तालाबों के लिए 5,66,077 रुपये, सालेकसा में 5 खेत तालाबों के लिए 3,64,387 रुपये व तिरोड़ा तहसील में 15 खेत तालाबों के लिए 9,04,213 रुपये ऐसा कुल 149 खेत तालाबों के लिए किसानों को 9,99,03,721 रुपये का अनुदान वितरित किया गया।

योजना के नियम व शर्ते

मांगेगा उसे खेत तालाब योजना के लिए किसानों के पास कम से कम 0.60 हेक्टेयर खेती की जमीन होनी चाहिए। व्यक्तिगत किसान इस योजना के लिए पात्र लाभार्थी सरकार के नियमों और शर्तों के अनुसार तकनीकी रूप से पात्र होने चाहिए। किसानों के एक समूह को सामूहिक खेत तालाब का लाभ भी दिया जा सकता है।

किसानों के लिए फायदेमंद

गोंदिया जिला कृषि अधीक्षक नीलेश कानवड़े ने कहा किसानों को सिर्फ अनुदान के लिए खेत तालाबों का फायदा नहीं उठाने देना चाहिए। यह योजना खेती के लिए सिंचाई देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, जो किसानों के लिए फायदेमंद है। खेत तालाबों से फसलों को पानी देने के लिए सिंचाई की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मछली पालन भी किया जाए। इससे एक अन्य व्यवसाय शुरू किया जा सकता है।

2022-2023 तालाबों के लिए अनुदान

क्रमांक तहसील तालाब (संख्या) अनुदान (₹)
1 आमगांव 6 3,65,545
2 गोंदिया 3 1,99,520
3 गोरेगांव 2 1,13,435
4 सड़क अर्जुनी 2 65,191
5 अर्जुनी मोरगांव 1 75,000
6 सालेकसा 1 58,331
7 देवरी 1 42,291

2024-2025 में तालाबों के लिए अनुदान

क्रमांक तहसील तालाब (संख्या) अनुदान (₹)
1 अर्जुनी मोरगांव 8 4,49,766
2 तिरोड़ा 2 1,09,942
3 आमगांव 1 75,000
4 देवरी 1 71,951
5 सड़क अर्जुनी 1 65,194

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर