गोंदिया गोवर्धन पूजा (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोंदिया में 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गौवंश और प्रकृति संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

Govardhan Puja 2026: गोंदिया में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा, गौवंश का पूजन तथा अन्नकूट का आयोजन होगा।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गोंदिया में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था।

  • मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न पकवानों, मिठाइयों और मौसमी व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित होगा।

Govardhan Puja In Gondia: दीपावली पर्व के दूसरे दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व प्रकृति, गौवंश, कृषि और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।

इस अवसर पर घरों और मंदिरों में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की की जाएगी। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवान, अनाज, मिठाइयां और मौसमी व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा और भंडारे भी आयोजित किए जाते हैं।

गौवंश की पूजा का भी विशेष महत्व

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों को स्नान कराकर सजाया जाता है। उनके सींगों पर रंग लगाया जाता है तथा गले में फूलों की माला पहनाई जाती है। इसके बाद उनकी पूजा कर गुड़, हरा चारा और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई जाती है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कृषि आधारित ग्रामीण जीवन में गाय और बैल का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। इसलिए यह पर्व पशुधन के संरक्षण और उनके प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है।

गोबर से बनाई जाती है गोवर्धन पर्वत

परंपरा के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाई जाती है। इसे फूलों, पत्तियों और रंगोली से सजाया जाता है। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय-बछड़ों की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान दीप प्रज्वलित कर परिवार की सुख-शांति, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व का विशेष महत्व है। किसान अपनी कृषि परंपराओं और पशुधन के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए गौवंश की पूजा करते हैं।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल