ठाणे में छठ पूजा की जोरदार तैयारी, तालाबों और घाटों पर CCTV से होगी निगरानी; एंबुलेंस भी तैनात

Thane Chhath Puja 2026: ठाणे में छठ पूजा के मद्देनजर मनपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रायलादेवी, मासुंदा, उपवन तालाब समेत प्रमुख घाटों पर CCTV, बैरिकेडिंग, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था होगी।
thane chhath puja ghat preparation 2026
ठाणे मनपा में बैठक(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाणे मनपा ने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी हैं।

  • प्रमुख तालाबों और घाटों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

  • किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस तैनात रहेगी।

Thane Municipal Corporation Chhath Puja Preparation: दिवाली के बाद अब आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर ठाणे व उपनगरों में जोरदार तैयारी की जा रही है। ठाणे के विभिन्न तालाबों, घाटों पर छठ पूजा के दौरान

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर ठाणे मनपा ने कमर कस ली है। 15 नवंबर को होने वाले छठ पर्व के मद्देनजर शहर के सभी प्रमुख घाटों और तालाबों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों की साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर मनपा ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने की बैठक

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में मनपा आयुक्त सौरभ राव के निर्देश पर उपायुक्त जी.जी. गोदेपुरे ने एक बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रमुख तालाबों पर रहेगी विशेष निगरानी

छठ पूजा के अवसर पर रायलादेवी, मासुंदा और उपवन तालाब, कोलशेत खाड़ी और कलवा परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। इसे देखते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षित आवाजाही के लिए अलग सुरक्षा कॉरिडोर बनाया जाएगा। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। तालाबों के प्रवेश द्वारों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त लाइटें लगाकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

एंबुलेंस और मेडिकल टीम रहेगी तैनात

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों के आसपास एंबुलेंस, चिकित्सा दल और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मनुष्यबल भी तैनात किया जाएगा। मनपा ने 15 और 16 नवंबर दोनों दिन सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

thane chhath puja ghat preparation 2026
किसी के लिए दिवाली का मजा, तो किसी के लिए आगजनी की वजह! मुंबई में फायर ब्रिगेड को मिले 142 कॉल

घाटों की सफाई और तालाबों का होगा शुद्धिकरण

छठ पूजा से पहले विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी तालाबों की सफाई के साथ एरिएशन (जल में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने की प्रक्रिया) का काम भी तत्काल पूरा करने को कहा गया है। इसके अलावा पेयजल, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय और ध्वनि व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

thane chhath puja ghat preparation 2026
दिवाली के बाद मुंबई-नागपुर की हवा में बढ़ा प्रदूषण, पुणे और नासिक का AQI भी 100 पार; पढ़ें पूरी लिस्ट

समन्वय से हो कार्य

बैठक में उपनगर अभियंता विकास ढोले, विनोद पवार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीष झलके, आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन तडवी, मुख्य पर्यावरण अधिकारी विद्या सावंत सहित विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंता मौजूद रहे।

ठाणे मनपा प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो तथा वे सुरक्षित वातावरण में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें। इसके पहले ठाणे की महापौर ने भी बैठक आयोजित कर छठ पूजा तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया था।