Gondia Cow Slaughter News: गोरेगांव के तहसील कार्यालय के पीछे स्थित नवीन तालाब में दो गायों की खोपड़ियां, कंकाल और अन्य अवशेष पानी में तैरते हुए मिले, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया था। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने 31 मई को तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम आंबाटोली, घोटी निवासी तोशिब हफीज अली सैय्यद 28, हनीफ रफीक शेख 45, शाहिद ईस्माइल शेख 29 बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव तहसील कार्यालय के पीछे स्थित नवीन तालाब परिसर में शनिवार को घुमने गए लोगों को पानी में जानवरों के अवशेष तैरते हुए देखे। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पता चला कि वहां गाय की दो खोपड़ियां, हड्डियों के कंकाल और अन्य अंग थे।
ये भी पढ़े: नागपुर-सेवाग्राम रेलखंड पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, मडगांव एक्सप्रेस अब नागपुर के बजाय अजनी स्टेशन से चलेगी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और पशु वैद्यकीय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना कर पंचनामा किया और अवशेषों के सैंपल जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि यह गौहत्या घोटी के आंबाटोली निवासी तोसिब हफीज अली सैय्यद, हनीफ रफीक शेख व शाहिद इस्माईल शेख ने की है। जिसके आधार पर रविवार, 31 मई को उन्हें गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच गोरेगांव पुलिस कर रही हैं।