गोंदिया किसान सम्मान निधि (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोंदिया में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जमा, जानें किस तहसील के कितने किसानों को मिला लाभ

Gondia Farmers Beneficiaries: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत गोंदिया जिले के 2,16,474 पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रति किसान 2,000 रुपए जमा किए गए।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • गोंदिया जिले के कुल 2,16,474 पात्र किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जमा की गई।

  • जिले के किसानों के खातों में कुल 43 करोड़ 29 लाख 48 हजार रुपए सीधे DBT के माध्यम से भेजे गए।

  • योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को अगस्त से नवंबर 2026 की अवधि के लिए 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।

Gondia PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गोंदिया जिले के 2,16,474 पात्र किसानों के बैंक खातों में योजना की 24वीं किस्त की राशि ऑनलाइन जमा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के पात्र किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के जरिए प्रत्येक किसान को 2 हजार रु. प्रदान किए गए। इसके तहत जिले के किसानों के खातों में कुल 43,29,48000 हजार रु. जमा किए गए।

केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 1 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रत्येक चार महीने में 2 हजार रु. की किस्त दी जाती है। इस प्रकार सालाना 6 हजार रु. की आर्थिक सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाती है। इसी क्रम में अगस्त से नवंबर 2026 की अवधि के लिए 24वीं किस्त वितरित की गई।

प्रधानमंत्री ने किया मार्गदर्शन

किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि देश के 9 करोड़ 34 लाख किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 18 हजार 690 करोड़ रु. जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान विकसित भारत के मजबूत स्तंभों में से एक हैं और सरकार ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सिंचाई पर किसानों का खर्च कम करने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि पंपों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेती हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है।

प्रधानमंत्री ने मधुमक्खी पालन व शहद उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इससे महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है। प्रधानमंत्री ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया, ताकि कृषि को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और आर्थिक रूप से लाभदायक बनाया जा सके।

दिवाली से पहले किसानों को आर्थिक राहत मिली

गोंदिया जिला कृषि अधीक्षक नीलेश कानवडे ने कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है। दूसरी ओर किसान सूखे की स्थिति का सामना कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24थी किस्त किसानों के खातों में जमा किए जाने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। जिले के 2.16 लाख से अधिक किसानों को प्रति 2 हजार रु. मिलने से कुल 43 करोड़ 29 लाख 48 हजार रु. की राशि सीधे उनके खातों में पहुंची है।

तहसीलवार लाभार्थी किसानों की संख्या

  • आमगांव: 23,672

  • अर्जुनी मोरगांव: 26,413

  • देवरी: 18,104

  • गोंदिया: 48,376

  • गोरेगांव: 23,241

  • सडक अर्जुनी: 23,808

  • सालेकसा: 15,821

  • तिरोड़ा: 36,458

  • एनए: 581

  • कुल: 2,16,474

ISRO का GSLV-F18 मिशन लॉन्च, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगी भारत की NavIC प्रणाली, पीएम मोदी ने दी बधाई

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत