ज्ञापन सौंपते कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के पदाधिकारी (फोटो नवभारत) 
गोंदिया

गोंदिया में सड़क किनारे फेरीवालों पर लगाम, नो हॉकर जोन की मांग तेज, कैट ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Gondia News: गोंदिया में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर 'नो हॉकर जोन' की मांग की। अव्यवस्थित फेरीवालों से यातायात बाधित हो रहा है। संस्था ने तत्काल लागू करने की अपील की।

आकाश मसने

Gondia No Hawker Zone: व्यापारियों की शीर्ष संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के विदर्भ संयुक्त सचिव आर.डी. अग्रवाल ने गोंदिया शहर में ‘नो हॉकर जोन’ की मांग को लेकर जिलाधीश प्रजीत नायर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में हॉकर जोन निर्धारित न होने के कारण सब्जी-भाजी, फल विक्रेता और अन्य लघु व्यवसायी सड़क किनारे, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर दुकानें लगाते हैं। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है और शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी असर पड़ता है।

कैट ने की नो हॉकर जोन की मांग

कैट ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए शहर में एक व्यवस्थित 'नो हॉकर जोन' बनाना आवश्यक है। इससे न केवल फेरीवालों को अपने व्यवसाय के लिए स्थायी स्थान मिलेगा, बल्कि नागरिकों को भी यातायात अवरोध और अव्यवस्था से राहत मिलेगी।

संस्था ने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे जोन शहर के बाहरी हिस्सों या कम भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बनाए जाएं ताकि शहर की सुंदरता और यातायात दोनों सुरक्षित रह सकें।

ज्ञापन सौंपने वाले कैट प्रतिनिधिमंडल में आर.डी. अग्रवाल, तुषार नेचवानी और रितेश अग्रवाल शामिल थे। उन्होंने मांग की कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाए, ताकि शहर की अव्यवस्थित हॉकिंग व्यवस्था पर नियंत्रण पाया जा सके।

ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन ‘नो हॉकिंग जोन’ नीति को अमल में लाता है, तो ट्रैफिक समस्या से तुरंत राहत मिल सकती है। उन्होंने नागपुर (सीताबर्डी) का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ‘नो हॉकिंग जोन’ लागू होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार देखा गया है।

कैट ने यह भी सुझाव दिया कि पहले से चिन्हित फेरीवालों को उन्हीं निर्धारित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे उनका रोजगार सुरक्षित रहे और शहर की स्वच्छता व यातायात व्यवस्था में भी सुधार आए। संस्था ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि गोंदिया शहर को एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित रूप मिल सके।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा