गोंदिया बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस (सोर्स - फोटो नवभारत)  
गोंदिया

गोंदिया: रोहित पवार के आंदोलन पर फुके का हमला, कहा- किसानों नहीं बैंकों के लिए हो रहा संघर्ष

BJP 12 Years Achievement: रोहित पवार के आंदोलन और उद्धव ठाकरे की बैठक को लेकर तीखी राजनीतिक टिप्पणी की। साथ ही मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं।

केतकी मोडक

Gondia BJP Press Meet: विधायक परिणय फुके ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार के आंदोलन की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित पवार किसानों के लिए नहीं बल्कि अपने अधीन सहकारी बैंकों की कर्जमाफी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहित पवार को अन्न त्याग आंदोलन की जगह 'मीडिया त्याग आंदोलन' करना चाहिए। उन्होंने यह भी आलोचना की कि वह मनोज जारांगे पाटिल की नकल कर रहे हैं।

रोहित पवार की शर्तें किसान विरोधी

रोहित पवार ने कर्जमाफी के लिए जो शर्तें रखी हैं, वे किसानों के हित में नहीं हैं और वे हकीकत में कभी पूरी नहीं हो सकतीं। वहीं, फुके ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई सांसदों की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना विधायकों और सांसदों के साथ मिलकर पार्टी का पुनर्गठन किया था। हो सकता है कि उद्धव ठाकरे ने यह बैठक इसलिए बुलाई हो क्योंकि उन्हें फिर से उसी तरह की स्थिति बनने का डर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि में जो कुछ हो रहा है उसके लिए संजन जिम्मेदार हैं।

केंद्र ने लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए: फुके

इस बीच गोंदिया में आयोजित एक चर्चा में सबसे पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक 12 वर्षों में 'विकसित भारत' के संकल्प, नक्सलवाद के खात्मे आदिवासी अंचलों के विकास और धरातल पर उतरी कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों से रोजगार के अवसर बढ़े हैं और भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है।

फुके ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय रहांगडाले, भाजपा जिला अध्यक्ष सीता रहांगडाले, भाजपा केंद्रीय मंत्री बाला अंजनकर सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर