संदेश बोरकर गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत) 
गोंदिया

कोर्ट की रिपोर्ट चाहिए तो देने होंगे पैसे! गोंदिया ACB ने संदेश बोरकर का रिश्वतखोर चेहरा किया बेनकाब

Gondia ACB Trap: गोंदिया एसीबी की बड़ी कार्रवाई। देवरी तहसील कार्यालय का सहायक राजस्व अधिकारी 1,500 रुपये की घूस लेते गिरफ्तार। कोर्ट रिपोर्ट के लिए मांगी थी रिश्वत।

प्रिया जैस

Anti Corruption Bureau: गोंदिया जिले के देवरी तहसील कार्यालय में कार्यरत एक सहायक राजस्व अधिकारी को गोंदिया एंटी करप्शन विभाग ने 1,500 रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी का नाम संदेश बोरकर बताया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 8 बजे देवरी तहसील कार्यालय में की गई।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में शिकायतकर्ता देवरी का रहने वाला है और उसके लेआउट को लेकर उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दर्ज है। इस याचिका पर रिपोर्ट देने के लिए आरोपी सहायक राजस्व अधिकारी संदेश बोरकर ने शिकायतकर्ता से 1,500 रु की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इस बारे में गोंदिया एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय परिसर में जाल बिछाया। शुक्रवार को रात करीब 8 बजे कार्यालय का काम खत्म होने के बाद, जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत की तय रकम संदेश बोरकर को दी, तो पहले से इंतजार कर रही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई से परिसर में चर्चा शुरू

तहसील कार्यालय जैसी जरूरी जगह पर और वह भी रात में हुई इस कार्रवाई से परिसर में चर्चा शुरू हो गई। यह कार्रवाई नागपुर एसीबी के पुलिस अधीक्षक डॉ. दिगंबर प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी बाविस्कर के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस निरीक्षक उमाकांत उगले, अरविंद राऊत, सहायक फौजदार चंद्रकांत करपे, हवलदार संजय बोहरे, मंगेश काहालकर, पुलिस नायक संतोष शेंडे, अशोक कापसे, संतोष बोपचे, प्रशांत सोनवने, सिपाही संगीता पटले, रोहिणी डांगे, सोमेश इंदुरकर ने की।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे