सड़क हादसा, गोंदिया, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
गोंदिया

गोंदिया: गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, 9 घायल

Gondia Road Accident: गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

अंकिता पटेल

Gondia Road Accident Car Crash: गोंदिया जिले के गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आमने-सामने की इस जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान हर्ष दलवानी (25), निवासी गणेशनगर, गोंदिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोंदिया के कुछ युवक तिरोड़ा स्थित एक रिसोर्ट में जन्मदिन की पार्टी मनाकर कार क्रमांक एमएच-13-डीएम-5550 से वापस गोंदिया लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार एमएच-35-बीसी-1754 से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में जा रुके। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस

डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलते ही गंगाझरी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और सभी को उपचार के लिए केटीएस जिला अस्पताल, गोंदिया भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

दोनों कारों में सवार नौ लोग घायल

हादसे में पहली कार के चालक अमित हरिश गुरनानी (26) के अलावा केतन पिंकी असाटी (21), नवीन अशोक राजगुरू (28) तथा आदित्य सुंदरानी (24) घायल हुए हैं।

वहीं दूसरी कार के चालक कपिल राजेंद्र रहांगडाले (22) के साथ यश दशरथ रहांगडाले (22), शुभम व्यंकट रहांगडाले (22), उदय भास्कर रहांगडाले (23) तथा मयूर धारासिंह चव्हाण (22) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

इस मामले में पुलिसकर्मी दुर्योधन काशिराम मारबते की शिकायत पर गंगाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की भिड़ंत हादसे की वजह मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज