दिवाली एसटी (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

दिवाली में एसटी बसों पर यात्रियों की भारी भीड़, भंडारा विभाग को मिला 2.68 करोड़ का राजस्व

Diwali ST Bus Earnings: दिवाली के दौरान महाराष्ट्र एसटी महामंडल के भंडारा विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.68 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व अर्जित किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • दिवाली के दौरान भंडारा एसटी विभाग के गोंदिया और तिरोड़ा डिपो ने संयुक्त रूप से 2,68,41,456 रुपए की कमाई की।

  • गोंदिया डिपो ने 1,56,58,637 रुपए का राजस्व अर्जित किया और कमाई में तिरोड़ा को पीछे छोड़ दिया।

  • तिरोड़ा डिपो ने दिवाली की विशेष अवधि में 1,11,82,819 रुपए का राजस्व दर्ज किया।

Bhandara ST Division: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के लिए राजस्व बढ़ाने का अवसर होती है। हालांकि, इस भीड़ का प्रबंधन करते हुए यात्रियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना भी बड़ी चुनौती होती है।

इस वर्ष दिवाली के दौरान एसटी महामंडल के भंडारा विभाग ने इन दोनों मोचर्चों पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विभाग के अंतर्गत आने वाले गोंदिया और तिरोड़ा डिपो ने मिलकर 2 करोड़ 68 लाख 41 हजार 456 रु. का राजस्व अर्जित किया। इसमें गोंदिया डिपो ने कमाई के मामले में तिरोड़ा डिपो को पीछे छोड़ते हुए बड़ी हिस्सेदारी निभाई।

बढ़ती भीड़ को संभालने में मदद

दिवाली के अवसर पर अपने गांव लौटने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले नागरिकों की संख्या में काफी वृद्धि होती है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसे ध्यान में रखते हुए यात्रियों की मांग के अनुसार बस सेवाओं का विशेष नियोजन किया गया। नियमित फेरियों के साथ अतिरिक्त बसें चलाए जाने से बढ़ती भीड़ को संभालने में मदद मिली।

पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व वृद्धि : 96.97 प्रश.

सहायक यातायात नियंत्रक अधिकारी शीतल शिरसाट ने कहा कि दिवाली के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यातायात का विशेष नियोजन किया गया था, नियमित फेरियों के साथ अतिरिक्त फेरियां चलाकर भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध कराई गई, यात्रियों का एसटी को अच्छा प्रतिसाद मिला, सभी डिपो के समन्वय से यात्रियों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया गया।

गोंदिया डिपो ने कमाए डेढ़ करोड़

दिवाली के विशेष अवधि के दौरान गोंदिया डिपो ने 1 करोड़ 56 लाख 58 हजार 637 रु. का राजस्व अर्जित किया। वहीं, तिरोड़ा डिपो ने 1 करोड़ 11 लाख 82 हजार 819 रु. की कमाई दर्ज की। दोनों डिपो का संयुक्त राजस्व 2 करोड़ 68 लाख रु. के पार पहुंच गया।

गोंदिया डिपो की कमाई तिरोड़ा की तुलना में 44 लाख 75 हजार 818 रु. अधिक रही। इससे दोनों डिपो के राजस्व में अंतर भी स्पष्ट होता है। दिवाली की विशेष अवधि में भंडारा विभाग से प्रतिदिन औसतन 92 हजार यात्रियों ने एसटी बसों से सफर किया।

जिंदा है कुलगाम का आतंकी लतीफ भट, जुंगलपोरा में सुरक्षाबलों ने घेरा; दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

IMD: चक्रवात अकवान का खतरा! ओडिशा में 2 लाख से ज्यादा लोगों को निकालने की तैयारी, 8 जिले अलर्ट पर

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान