पोषण आहार में मरा हुआ चूहा (सौजन्य-नवभारत) 
गोंदिया

आंगनवाड़ी के पोषण आहार पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, मचा हड़कंप

Anganwadi Food Packet Dead Rat Case: देवरी तहसील के धवलखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने से हड़कंप। अभिभावकों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

प्रिया जैस

Gondia Sealed Nutrition Packet Dead Rat News: देवरी तहसील के धवलखेड़ी स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र से 18 महीने के एक लाभार्थी को पूरक पोषण आहार के रूप में दिए गए खिचड़ी के सीलबंद पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने से हड़कंप मच गया है। जिले में आंगनवाड़ी केंद्र जिला परिषद के महिला व बाल कल्याण विभाग के अधीन संचालित होते हैं। यहां 0 से 3 वर्ष की आयु के बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है।

इसी के तहत, 17 अक्टूबर को देवरी तहसील के धवलखेड़ी स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र में एक लाभार्थी को खिचड़ी का पैकेट दिया गया। जैसे ही उसने उसे खोला, उसमें से मरा हुआ चूहा और दुर्गंधयुक्त पदार्थ निकला। जिससे अभिभावकों में भय का माहौल बन गया है और संबंधित विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।

छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

उल्लेखनीय है, गरीब छात्र इस भोजन के लिए बड़े चाव से आंगनवाड़ी में आते हैं। 17 अक्टूबर को देवरी तहसील में इन गरीब छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला देखने को मिला है। छोटे बच्चों के पोषण आहार के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा बच्चों की जान से खिलवाड़ करने की बात कही जा रही है। इस आंगनवाड़ी से 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को प्रोटीन के पैकेट दिए जाते हैं। लाभार्थियों द्वारा घर जाकर पैकेट खोलने पर यह बड़ी घटना टल गई। लेकिन, इस घटना ने बच्चों के स्वास्थ्य का मुद्दा जरूर उठा दिया है।

महिला व बाल कल्याण सभापति दें ध्यान

आंगनवाड़ियों में लगातार हो रही इस घटना ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना के बाद, क्या महिला व बाल विकास विभाग सभापति इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगी? इस बात ने सभी तहसीलवासियों का ध्यान खींचा है। देखना यह है कि धवलखेड़ी आंगनवाड़ी में हुई इस घटना पर क्या कार्रवाई होती है।

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल