धाबेटेकड़ी शिक्षक विवाद (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

Gondia News: धाबेटेकड़ी स्कूल में टला आंदोलन, ग्रामीणों और अभिभावकों के दबाव के बाद शिक्षक की वापसी

Dhabetekdi Teacher Issue: अर्जुनी मोरगांव के धाबेटेकड़ी स्कूल में शिक्षक की कमी को लेकर ग्रामीणों और पालकों के विरोध के बाद प्रशासन ने अस्थायी पदस्थापना वाले शिक्षक को मूल स्कूल वापस भेज दिया।

आंचल लोखंडे

Gondia Education Department: अर्जुनी मोरगांव तहसील के धाबेटेकड़ी (आदर्श) स्थित जिला परिषद वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की कमी को लेकर चल रहे विवाद में आखिरकार ग्रामीणों व पालकों के आक्रोश के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। प्रशासन ने अस्थायी पदस्थापना पर भेजे गए शिक्षक को वापस मूल स्कूल में भेज दिया। शिक्षक के स्कूल में पहुंचकर कार्यभार संभालने के बाद ग्रामीणों ने प्रस्तावित आंदोलन वापस ले लिया। धाबेटेकड़ी स्थित जिला परिषद वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों के 5 पद मंजूर हैं, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से केवल 4 शिक्षक कार्यरत थे।

इनमें से एक शिक्षक को प्रशासन ने पिछले करीब एक वर्ष से शैक्षणिक कार्य के लिए जिला परिषद स्कूल सिलेझरी में अस्थायी रूप से भेजा था। इसके कारण धाबेटेकड़ी स्कूल के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। शिक्षक को मूल स्कूल में वापस भेजने की मांग को लेकर ग्रामीणों व पालकों ने कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे। लेकिन, मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई।

अस्थायी पदस्थापना वाला शिक्षक मूल स्कूल लौटा

प्रशासन के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने 18 अगस्त को स्कूल बंद आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों के आक्रामक रुख को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित शिक्षक को धाबेटेकड़ी स्कूल में वापस जाकर कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए। शिक्षक के समय पर स्कूल में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन वापस लेते हुए समाधान पर संतोष व्यक्त किया। आंदोलन में सरपंच, सभी ग्रापं सदस्य, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवाओं ने सहभागिता दर्ज कराई।

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची