सोलापुर में बड़ा हादसा: जिला परिषद स्कूल में स्लैब गिरा, 13 छात्र घायल; मची अफरा-तफरी

Solapur School Slab Collapse 2026: महाराष्ट्र में सोलापुर के अक्कलकोट में जिला परिषद स्कूल के पोर्च का स्लैब गिरने से 13 छात्र घायल। हादसे से मची अफरा तफरी, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी।
Solapur School Slab Collapsed
अक्कलकोट के बबलाद में 25 साल पुरानी स्कूल इमारत का स्लैब ढहा(सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Solapur Akkalkot School Slab Collapse: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक चिंताजनक और भयावह हादसा सामने आया है। जिले के अक्कलकोट तालुका स्थित बबलाद गांव के जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में सोमवार दोपहर अचानक पोर्च की छत (स्लैब) का एक हिस्सा गिर गया।

इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से 13 छात्र घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय निवासियों व शिक्षकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

अचानक गिरा मलबा, 13 बच्चे चपेट में आए

मिली जानकारी के अनुसार, यह सोलापुर जिला परिषद की कन्नड़ माध्यम की शाला है, जहां पहली से सातवीं कक्षा तक लगभग 250 छात्र पढ़ाई करते हैं। सोमवार (10 अगस्त 2026) को दोपहर के समय जब बच्चे परिसर में थे, तभी करीब 25 साल पुरानी स्कूल इमारत के पोर्च का स्लैब अचानक ढह गया। छत की प्लास्टर और कंक्रीट की परत सीधे बच्चों के सिर पर आ गिरी, जिससे 13 छात्र घायल हो गए।

Solapur School Slab Collapsed
दबाव के आगे नहीं झुकेगी सरकार, कुनबी सर्टिफिकेट विवाद में बावनकुले के सपोर्ट में सीएम, जरांगे को दिया जवाब

प्राथमिक उपचार के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनके घावों और सिर पर पट्टियां बांधी गईं। गनीमत यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर या जानलेवा चोट नहीं आई है। आवश्यक डॉक्टरी इलाज और मरहम-पट्टी के बाद सभी घायलों की हालत स्थिर देखते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Solapur School Slab Collapsed
पैगाम रहमत-ए-आलम अभियान: 16 से 26 अगस्त तक 17 राज्यों के 1,000 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

जर्जर स्कूल भवन की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर जिला परिषद के जर्जर और पुराने पड़े स्कूल भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर खस्ताहाल इमारत में मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालकर कक्षाएं क्यों चलाई जा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत समिति के पूर्व सभापति सागर कल्याण शेट्टी ने मांग की है कि इस 25 साल पुरानी खतरनाक इमारत को तुरंत ध्वस्त कर यहां नई व सुरक्षित स्कूल इमारत का निर्माण कराया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com