सरपंच मोदी ने किया मानहानि का दावा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

Gondia News: मुझ पर लगे आरोप निराधार, सरपंच हर्ष मोदी ने किया मानहानि का दावा

Defamation Suit: सड़क अर्जुनी तहसील के उपसरपंच रोशन शिवणकर ने सरपंच हर्ष मोदी पर आरोप लगाए थे कि वे 2023 से सरपंच पद पर हैं और सरपंच निष्क्रिय हैं।

आंचल लोखंडे

Gondia News: सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ ग्रापं के सरपंच हर्ष मोदी ने एक चर्चा के दौरान उपसरपंच रोशन शिवणकर द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है और सबूत पेश कर रोशन शिवणकर के आरोपों का पर्दाफाश कर दिया है। उपसरपंच रोशन शिवणकर ने सरपंच हर्ष मोदी पर आरोप लगाए थे कि वे 2023 से सरपंच पद पर हैं और सरपंच निष्क्रिय हैं, इसलिए वे यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करते कि गांव को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

इसलिए गांव को 2023 से विकास निधि का एक भी रुपया नहीं मिला है और धन की कमी के कारण गांव में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। जिप द्वारा निर्मित दुकानों के मालिक नियमों का पालन नहीं करते हुए भी, उन्होंने दुकानों का किराया एक साल के लिए अवैध रूप से माफ कर दिया है और सरकार को नुकसान पहुंचाया है। सरपंच मोदी और तत्कालीन ग्रापं अधिकारी राजकुमार पटले ने 15वें वित्त आयोग योजना के तहत 16 जनवरी 2025 को जलापूर्ति और स्वच्छता कार्य के लिए स्वीकृत निधि को 5.40 लाख रु. की लोहे की कुर्सियों की खरीद में भ्रष्टाचार किया आदि आरोप लगए थे।

मेरे भष्ट कार्यों के दस्तावेज दिखाए : सरपंच

सरपंस मोदी ने आरोपों का जवाब दिया और कहा कि उपसरपंच शिवणकर ने केवल जनता में भ्रम पैदा करने और राजनीतिक द्वेष के कारण ग्रापं पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोपों में किए गए कार्यों के सबूत और दस्तावेज भी दिखाए। इसमें विभिन्न विकास कार्यों के मूल दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन के बिल के साथ-साथ कार्यों की तस्वीरें और संबंधित सबूत जनता को दिखाए गए।

यह स्पष्ट किया गया कि ग्रापं के कामकाज में कोई अस्पष्टता नहीं है और सभी निर्णय ग्राम सभा की सहमति और नियमों के अनुसार लिए जाते हैं। सरपंच मोदी ने कहा है कि शिवणकर के आरोप निराधार हैं और उनका आधार केवल राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है।

राजनीतिक छवि धूमिल करने की कोशिश

सरपंच मोदी ने ग्रापं के सरपंच के रूप में निर्वाचित होते ही अपने 5 साल के कार्यकाल में 5 उपसरपंच बनाकर ग्रापं के विकास का बीड़ा उठाया और पिछले 3 वर्षों में उन्होंने 3 उपसरपंच बनाए हैं।

लेकिन, शिवणकर विरोधी गुट में रहते हुए उपसरपंच चुने गए थे और पिछले एक साल में उन्होंने सरपंच हर्ष मोदी पर कई आरोप लगाकर उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। लेकिन, हर्ष मोदी ने आरोपों का खंडन किया है और रोशन शिवणकर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का सबूत पेश किया है और शिवणकर के खिलाफ मानहानि का दावा किया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन