File Photo 
गोंदिया

कोरोना से 578 ने गंवाई जान, 473 के खातों में अनुदान की राशि जमा

नवभारत डेस्क

गोंदिया. कोरोना संक्रमण से मृत होने वाले परिवारों को शासन की ओर से मदद के रूप में 50 हजार रुपए देने की योजना शुरू की गई है. गोंदिया जिले में अब तक प्रशासन द्वारा कोरोना से मृत होने वालों की संख्या 578 बताई गई हैं. लेकिन जिले के 1190 पीड़ित परिवारों ने मुआवजा मिलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए है. जिससे अब सवाल यह निर्माण हो रहा है कि कोरोना से मृत्यु की संख्या कम और आवेदनों की संख्या कैसे बढ़ रही है. जिसकी जांच पड़ताल जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है.

गोंदिया जिले में मार्च 2020 से 2021 तक कोरोना की महामारी देखी गई. इस कालावधि में हजारों नागरिक कोरोना की चपेट में आकर सैकड़ों मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो गई है. जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 578 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हुई हैं.

मृत परिवारों को मदद के रूप में शासन व्दारा 50 हजार रुपए का अनुदान देने की योजना शुरू कर दी गई है. इसके लिए शासन ने आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है. ऐसा लग रहा था कि 578 मृत परिवारों की ओर से ही अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे.

लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया में मुआवजा प्राप्त करने के लिए जिले के 1190 परिजनों ने ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किए है. इन आवेदनों की संख्या को देखते हुए अब यह प्रश्न निर्माण हो गया कि मृतकों की संख्या कम और मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवेदनों की संख्या दोगुनी कैसे क्या हुई है ? प्राप्त आवेदनों की जांच पड़ताल जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है.

आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे ने बताया कि कोसेना से मृत परिजनों को मदद के रूप में शासन की ओर से 50 हजार रूपए अनुदान देने की योजना शुरू की गई है. इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन मांगे जा रहे है. अब तक 1190 आवेदनकर्ताओं ने आवेदन किया है. जिनमें से 473 आवेदनों को पात्र कर उनके खातों में अनुदान की राशि जमा की गई है. अन्य आवेदनों की जांच पड़ताल शुरू है.

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM