नाबालिग पीड़िता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

घाटकोपर की लड़की हुई दुष्कर्म की शिकार, 8 महीने की गर्भवती मानसिक रूप से अस्थिर

Ghatkopar Mumbai : मुंबई के घाटकोपर में हुआ नाबालिग के साथ बड़ा हादसा, लड़की हुई दुष्कर्म की शिकार, पीड़िता के साथ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पीड़िता मानसिक रूप कई परेशानियों से जूझ रही है।

गीतांजली शर्मा

Mumbai Physical Assault Case : महाराष्ट्र के मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का जो, मामला सामने आया है उसने सभी को हिलाकर रख दिया है। घटना बेहद ही निंदनीय है। एक 15 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है, लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुंबई के तिलक नगर पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। घाटकोपर की रहने वाली लड़की की तबीयत अचानक से खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद जो बात निकलकर सामने आई, उसने सभी को चौंका कर रख दिया। पता चला कि लड़की आठ महीने की गर्भवती है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शुरुआती जांच में मामला सामूहिक दुष्कर्म का लगा। लेकिन, अब पुलिस छानबीन के बाद पूरी तरह से आश्वस्त है कि यह मामला गैंगरेप का नहीं है।

पीड़िता मानसिक रूप से बीमार

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि नाबालिग पीड़िता मानसिक रूप से कई समस्याओं से जूझ रही है। वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, गरीबी की वजह से उसने पढ़ाई नहीं की, उसकी देखभाल करने के लिए परिवार का एक भी सदस्य उसके आसपास मौजूद नहीं है। यही कारण रहा कि वह अक्सर सड़कों पर अकेली घूमती पाई गई है, कई बार वह लापता भी हुई, क्योंकि वह नाबालिग थी, जिस कारण उसे लेकर अपहरण के केस पहले से घाटकोपर पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं।

युवती आरोपियों के नाम बताने में असमर्थ

शुरुआती बयान में पीड़िता का दावा था कि अस्पताल के पास रहने वाला एक युवक उसके साथ फिजिकल रिलेशन में था, साथ ही उसी के साथ दो अन्य लोगों के दुष्कर्म की बात सामने आई थी। हालांकि, युवती समय और नामों को लेकर खुद ही अस्पष्ट थी। जिनका नाम उसने बताया उनमें से एक व्यक्ति की इस वर्ष जुलाई में मृत्यु हो चुकी है। मृत व्यक्ति भी नशे का आदि था।

फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में लिया

मुंबई पुलिस की आगे की छानबीन में एक और युवक का नाम सामने आया, जो फरार हो गया था। पुलिस ने उसे ढूढ़ कर गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपने संबंधों की बात स्वीकार की। घटना पिछले साल दिसंबर की थी। जिस वजह से पुलिस को जांच पड़ताल में काफी परेशानी आई। लेकिन आसपास के सौ से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पीड़िता अक्सर आरोपी युवक के साथ घूमती दिखाई देती थी।

(एजेंसी इनपुट)

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO