गड़चिरोली में हाथियों का तांडव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में हाथियों का तांडव: 8 गांवों के खेतों को किया तबाह, कांग्रेस ने वन विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

Gadchiroli Elephant Attack: गड़चिरोली में जंगली हाथियों का फिर बढ़ा उत्पात! 8 गांवों की रबी फसलें तबाह, मक्के के खेतों को हाथियों ने किया चौपट। किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

प्रिया जैस

Wild Elephant Menace Maharashtra: गत कुछ वर्षों से भ्रमण पर आए जंगली हाथी अब जिले में ही बसें नजर आ रहे है। जंगली हाथियों का जिले के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण शुरू है। बीते कुछ दिनों से हाथियों द्वारा नुकसान के मामले कम नजर आ रहे थे। लेकिन अब फिर से जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। जंगली हाथियों का एक झुंड गड़चिरोली तहसील में विचरण कर रहा है।

कुछ दिन पूर्व ही जंगली गड़चिरोली तहसील के विभिन्न 8 गांवों के खेत परिसर में विचरण कर मक्का फसलों को तहस-नहस कर दिया। जिससे किसान का व्यापक नुकसान हुआ है। जंगली हाथियों का फिर से उत्पात शुरू होने से किसानों में दहशत छायी है। खरीफ के बाद अब रबी फसलों पर जंगली हाथियों की वक्र दृष्टि पड़ी है।

रात में खेत किए तबाह

ओडिसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य होते हुए जंगली हाथियों के झुंड ने धानोरा से जिले में प्रवेश किया था। दिनभर जंगलों में विचरण के बाद रात में खेत परिसर में पहुंचकर फसलों को तबाह करने का दौर जारी था। इस बीच जंगली हाथियों के झुंड में कुछ नन्हें हाथी मेहमान भी हुए। जिससे जंगली हाथियों के झुंड में बढोतरी हुई।

इन जंगली हाथियों ने जिले के कोरची, कुरखेड़ा, देसाईगंज, आरमोरी, गड़चिरोली, चामोर्शी आदि तहसीलों में भ्रमण किया। इस वर्ष खरीफ सीजन में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथी जंगलों में ही निवास करते दिखाई दिए। जिससे जंगली हाथियों का उत्पात कुछ कम नजर आ रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से फिर से हाथी खेतों में पहुंचकर फसलों को तबाह कर रहे है। हाथियों का एक झुंड विगत कुछ दिनों से गड़चिरोली तहसील में विचरण कर रहा है।

मक्के की फसल उजाड़ दी

आरमोरी तहसील के कुरंजा (देशपुर) में हाथियों ने किसान की मक्का फसलों का नुकसान किया। 3 फरवरी को रात के दौरान हाथियों के झुंड ने कुंरंजा परिसर में पहुंचे। इसके बाद जंगली हाथियों का समृह गड़चिरोली वन विभाग में दाखिल होकर विभिन्न गांवों के खेतों में उत्पात मचा रहे है। कुछ परिसर में संपूर्ण खेत परिसर की फसलों को ही तहस-नहस कर दिया। दूसरे दिन किसान जब किसान खेत पर पहुंचे, तो खेतों का मंजर देखकर किसानों की आंखें नम हो गई। घटना के चलते किसान का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है

8 गांवों के किसान त्रस्त

हाथियों के समूह ने गड़चिरोली तहसील के चिंचोली, मोहटोला, बेलगांव, रानखेड़ा, मौशीखांब, मरेगांव चक, मरेगांव, चांभार्डा व खैरी रिठ गांवों के खेत परिसर में प्रवेश कर किसानों के खेतों में उत्पात मचाया है। जिसमें किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इधर इस मामले को लेकर किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्राम्हणवाडे का ध्यानाकर्षण कराने के बाद ब्राम्हणवाडे ने जंगली हाथियों का बंदोबस्त करें, अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे