गढचिरोली

सिरोंचा में 20 साल से खेती कर रहे किसान को अतिक्रमण नोटिस, वनपट्टा देने की मांग

सिरोंचा के किसान बाबू अर्का ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जमीन का पट्टा दिलाने की मांग की। परिवार की जीविका संकट में।

रूपम सिंह

Gadchiroli Forest Land Lease News: सिरोंचा वन विभाग के रंगयापल्ली पैच सर्वे क्रं. 48 में 0.80 हेक्टेयर आर क्षेत्र पर पिता के नाम पर जमीन है। लेकिन पिता की अज्ञानता के चलते उक्त जगह खेती न करने के कारण उक्त जगह सरकार जमा की गई है।

जीवनयापन करने के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं होने से परिवार पर भूखे मरने की नौबत आ पड़ी है। जिससे उक्त जमीन का वनपट्टा मिले, इसलिए प्रशासकीय स्तर पर संघर्ष शुरू होकर खेत जमीन का पट्टा देकर न्याय देने की मांग अन्यायग्रस्त किसान बाबू अर्का ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में की है।

ज्ञापन में कहा कि सिरोंचा परिक्षेत्र के नियतक्षेत्र रंगयापल्ली सर्वे क्र। 0.80 हे। आर। क्षेत्र पर बाबू के पिता लचडु माराडू अर्का के नाम पर खेत जमीन थी। लेकिन उनके पिता की अज्ञानता के कारण उक्त जमीन पर उत्पादन नहीं लेने के कारण जमीन सरकार जमा हो गई है।

इधर बाबू को अन्य कहीं पर भी खेत जमीन न होकर उक्त जगह पर पिछले 20 वर्षों से फसल का उत्पादन लेकर जीवनयापन कर रहा है। इसी बीच वनाधिकारियों ने नोटिस भिजवाकर अतिक्रमण हटाने का फरमान देते हुए वन अपराध भी दाखिल किया है।

वहीं मालिकाना संदर्भ में दस्तावेज पेश करने की सूचना दी गई है। जिससे उक्त जमीन के पट्टे के लिए निरंतर उपविभागीय अधिकारी स्तर पर प्रयास जारी है। लेकिन अब तक खेत जमीन का पट्टा नहीं मिला है। जिससे वनपट्टा दिलाकर न्याय देने की मांग अन्यायग्रस्त किसान अर्का ने की है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान