गड़चिरोली में गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 
गढचिरोली

गड़चिरोली में गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ,2 वाहन जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli Police: गड़चिरोली में गोवंश तस्करी के दो मामलों में पुलिस ने 12 गोवंश बचाए और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो वाहनों को जब्त किया गया।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Crime: गड़चिरोली जिले में गोवंश तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरची में हाल ही में हुई कार्रवाई के कुछ ही समय बाद, गड़चिरोली क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में गोवंश से भरे दो वाहन पकड़े गए। इन अभियानों में कुल 12 गोवंश पशुओं की जान बचाई गई, जबकि पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात नवेगांव परिसर में एक घायल गाय का इलाज चल रहा था। इसी दौरान चंद्रपुर रोड की ओर गोवंश से भरे एक मेटाडोर और एक बोलेरो पिकअप वाहन जाते हुए गोरक्षकों को दिखाई दिए। गोरक्षकों ने तुरंत इन वाहनों का पीछा किया।

9 गोवंश पशु मुक्त

पीछा करते समय मेटाडोर चालक ने गोरक्षकों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और तेज़ रफ़्तार से भाग निकला, जबकि गोरक्षकों ने साहस दिखाते हुए बोलेरो वाहन को रोकने में सफलता पाई। बोलेरो से 9 गोवंश पशु बरामद किए गए। पशुओं की चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें नगरपालिका के कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया है। इस घटना में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

5 आरोपी गिरफ्तार

कुछ घंटों बाद, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक और पिकअप वाहन पकड़ा। इस वाहन से 3 गोवंश पशु बरामद हुए। साथ ही, इस वाहन के साथ चल रहे एक दोपहिया सवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 12 गोवंश पशुओं की जान बचाई गई और 5 आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।

तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

गड़चिरोली जिले में लगातार गोवंश तस्करी की घटनाएँ सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में आरोपी जल्द ही ज़मानत पर रिहा हो जाते हैं, जिससे नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोवंश तस्करी में शामिल आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट